यहां VVIP ड्यूटी में व्यस्त थी पुलिस, वहां बदमाशों ने रिलायंस के ज्वैलरी शॉप में कर दिया हाथ साफ, SSP का बयान

देहरादून राजधानी देहरादून से बड़ी खबर है।  बता दें कि  एक तरफ जहां देहरादून पुलिस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में व्यस्त थी तो वहीं दूसरी ओर बदमाशों ने बड़ी चुनौती पुलिस को दी है और करोड़ों की डकैती की है।

मुख्य राजपुर रोड पर रिलायंस ज्वेलर्स में बदमाश घुसे और लूट को अंजाम देकर फरार हो गये। जानकारी मिली है कि 4 से 5 बदमाश शॉप में लूट के लिए आज थे। पॉश इलाके सेंट जोसेफ के सामने लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गये और पुलिस को चूनौती दी। पुलिस की वीवीआईपी ड्यूटी में व्यस्तता का बदमाशों ने फायदा उठाया। मौके पर एसपी सिटी समेत भारी पुलिस फोर्स पहुंची।

पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी हुई है। देहरादून के राजपुर रोड के पास रिलायंस ज्वैलर्स में तड़के सुबह लूट को पांच बदमाशों ने अंजाम दिया गया। कहा छा रहा है कि करोड़ों रुपए का समान लूट कर बदमाश फरार हो गये हैं। गन पॉइंट पर ये करोड़ों रुपए की लूट की गयी है। 5 लोग इस लूट में शामिल बताए जा रहे हैं।

जानकारी मिली है कि बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में घुसे थे। पुलिस मौके पर घटना स्थल की जांच की जांच कर रही है।

देहरादून एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि घटना को चैलेंज के रूप में किया दून पुलिस ने स्वीकार, जल्दी बदमाशो को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *