Home / उत्तराखंड / देहरादून / यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड, कई लोगों के दबे होने की आशंका

यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड, कई लोगों के दबे होने की आशंका

उत्तरकाशी- यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर जानकी चट्टी से लगभग 03 किलोमीटर आगे नौ कैची नामक स्थान पर भूस्खलन (Landslide) की घटना घटित हुई है। जिसमें 02-03 व्यक्तियों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। एसडीआरएफ (SDRF) उत्तराखंड पुलिस की टीम मौके पर त्वरित रूप से पहुँचकर रेस्क्यू कार्य में जुट गई। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने बताया कि 1 व्यक्ति जो घायल हुआ था उसका उपचार चल रहा है। और उनके द्वारा बताया गया कि उनके साथ 1 पुरुष व्यक्ति और एक 12 से 13 साल की बच्ची भी थी जिनको ढूंढने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। और जल्द ही उनका भी रेस्क्यू कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *