देहरादून- देहरादून के जोगीवाला इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति डिलीवरी कर्मचारी के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुद को सेना का जवान बताया था।
वीडियो में डिलीवरी कर्मी बार-बार माफी मांगता नजर आ रहा है, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद उसके साथ मारपीट जारी रही। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिली और मामले में कार्रवाई की मांग उठी।
वहीं वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जोगीवाला पुलिस ने आरोपी गार्ड को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त ओएसिल मॉल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है तथा शराब के नशे में डिलिवरी बॉय के साथ हुयी बहस के दौरान उसके द्वारा डिलीवरी व्यॉय के साथ मारपीट की थी।







