देहरादून :बीती रात पटेल नगर स्थित एक कैफे में दो पक्षों में विवाद हुआ जिसमें एक युवती माही के सर पर चोट आई जिसकी बाद यह अफवाह उड़ाई गई कि चापड़ से युवती पर हमला किया गया है। जबकि यह सिर्फ अफवाह और झूठी खबर है क्योंकि अब पीड़ित युवती खुद कैमरे के सामने आई और उसने इस घटना की सारी सच्चाई बताई हैं। यूवती ने बताया कि उस पर चापड़ से नहीं बल्कि कर्ची लग जाने के कारण चोट आई है।
पटेलनगर क्षेत्र में युवती से मार पीट की घटना में पीड़ित युवती सामने आई है। युवती ने चापड़ से हमले की अफवाहों को सिरे से नकारा है। युवती नेकैफ़े में 02 पक्षों के बीच हुए विवाद में गलती से एक युवक द्वारा करछी (बड़ी चम्मच) से चोट मारने की जानकारी दी। युवती ने लोगों से घटनाओ के संबंध में अफवाह न फैलाने की अपील की है। और पुलिस ने भी चेतावनी दी है कि अगर किसी ने पुख्ता जानकारी के अफवाह उड़ाई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।











