उत्तराखंड की फिल्म जगत से बुरी खबर है। बता दे कि उत्तराखंड की मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन हो गया। यह जानकारी पर्वतीय नाट्य मंच के अध्यक्ष अभिनेता बलदेव राणा ने अपने फेसबुक से दी।
गीता उनियाल ने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। इस खबर से उत्तराखंड सिने जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई गीता उनियाल की एक्टिंग और गाने को याद करके शोक में है।
मिली जानकारी के अनुसार गीता उनियाल पिछले कई वर्षों से कैंसर से जूझ रही थी। गीता उनियाल का निधन उत्तराखंड की संस्कृति के लिए बड़ी क्षति है।