रिलायंस ज्वैलरी शोरूम डकैती बिग ब्रेकिंग : जो नहीं कर पाई कई राज्यों की पुलिस वो दून पुलिस ने कर दिखाया, मुख्य आरोपी डिप्टी SP को हरियाणा से किया गिरफ्तार!

देहरादून : देशभर में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में लूट को अंजाम देने वाले मामले में देहरादून पुलिस ने को बड़ी सफलता हासिल हुई है। बता दें कि सांगली में फर्जी डीप्टी एसपी बनकर शोरूम में डकैती डालने वाले मुख्य आरोपी को देहरादून पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है जो कई राज्यों की पुलिस नहीं कर पाई वह देहरादून पुलिस ने कर दिखाया।

सोने के लूटेरे गैंग को जड़ से उखाड फेंकने को दून पुलिस ने कमर कसी हुई है। सांगली महाराष्ट्र में रिलायंस शोरूम में हुई डकैती की घटना के मुख्य अभियुक्त अनिल सोनी उर्फ डीएसपी को दून पुलिस ने यमुनानगर हरियाणा से गिरफ्तार किया। आरोपी देहरादून में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना की रैकी में भी शामिल था।

सागली महाराष्ट्र में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना के मुख्य अभियुक्त अनिल सोनी उर्फ डीएसपी को दून पुलिस ने आज यमुनानगर हरियाणा से गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा सांगली महाराष्ट्र में खुद को डिप्टी एसपी बताकर अपने साथियों के साथ रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में डकैती की घटना को अजांम दिया गया था। अभियुक्त देहरादून में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना में भी शामिल था, जिसके द्वारा घटना से पूर्व ज्वैलरी शोरूम की रैकी की गई थी। अभियुक्त को देहरादून लाकर उससे विस्तृत पूछताछ की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *