देहरादून की इस बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी के नाम की दी अपनी पूरी संपत्ति, विधायक को सौंपा बसीयतनामा

देहरादून : आज हम आपको एक ऐसी बुजुर्ग महिला से परिचित कराने जा रहे हैं जिसने अपनी पूरी संपत्ति राहुल गांधी के नाम कर दी। आज महिला चकराता से विधायक प्रीतम सिंह से मिली और सम्पत्ति का वसीयतनामा प्रीतम सिंह को सौंपा।

आपको बता दें कि देहरादून निवासी पुष्पा मुन्जियाल पुत्री  मेघराज निवासी प्रेम धाम, 25 नेहरू रोड़, डालनवाला, देहरादून ने अपनी सारी सम्पत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद  राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा पेश किया है।उपरोक्त जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि  राहुल गांधी के नाम अपनी सम्पत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह को उनके यमुना काॅलोनी स्थित आवास पर सौंपी।

इस दौरान पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि वो राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढकर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। चाहे इन्दिरा गांधी हों या फिर चाहे राजीव गांधी हों उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी है।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, सीमा जौहर, अमित कुमार, अजय नेगी, नवीन जोशी, सीताराम नौटियाल आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *