भू- माफियाओं पर दून SSP का कसता शिकंजा,  NRI महिला की करोड़ों की संपत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उस पर कब्जे का प्रयास करने वाले शेरखान गिरोह का शातिर आरोपी गिरफ्तार

देहरादून : भू- माफियाओं पर एसएसपी दून का शिकंजा कसता जा रहा है। NRI महिला की करोड़ो की संपत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उस पर कब्जे का प्रयास करने वाले शेरखान गिरोह के विरुद्ध SSP देहरादून का एक्शन जारी है।  सहारनपुर के शेरखान गिरोह का शातिर सदस्य मो० अकबर दून पुलिस की गिरफ्त में आया।

बता दें कि पूर्व में शेरखान गैंग के मुख्य सदस्य सोनू मूंछ सहित 04 अभियुक्तों को दून पुलिस सलाखों के पीछे भेज चुकी है। SSP के निर्देशन में गिरोह के सरगना शेरखान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम उत्तर प्रदेश में दबिश दे रही है। जल्द गिरफ्तारी होगी।

थाना राजपुर में 21 नवंबर को सुमन देवी निवासी किशनपुर, ने थाना राजपुर पर तहरीर दी कि उनकी सहेली रितु मेहता द्वारा किशनपुर स्थित उनके जमीन व बंगले की देखरेख के लिए उनको रखा गया था। शेरखान नाम के एक व्यक्ति द्वारा अपने साथियों के साथ उक्त जमीन व बंगले के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उस पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु०अ०सं०- 256/24, धारा 329(4)/62 BNS, 420/467/468/471/120(b) भादवी बनाम शेरखान व अन्य के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

आपको बता दें कि जमीनी धोखाधड़ी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए एसएसपी अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारी को धोखाधड़ी से संबंधित सभी विवेचनाओं का जल्दी निस्तारण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। दर्ज अभियोग में विवेचक द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही हेतु रजिस्ट्री कार्यालय देहरादून, राजस्व विभाग व विभिन्न बैंकों से विवेचना से संबंधित दस्तावेज प्राप्त किए गए तथा प्राप्त दस्तावेजों से अभियोग से संबंधित साक्ष्य संकलित करते हुए धोखाधड़ी में शामिल गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु सुराग रस्सी -पतारसी करते हुए जानकारी एकत्रित की गई।

मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त मुकदमे से संबंधित गिरोह के 04 अभियुक्तों (1)- विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ, (2)- विनोद कुमार उर्फ के०डी०, (3)- महेश चौहान (4)- प्रमोद गिरी को दिनांक 27/12/24 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ व साक्ष्य संकलन के आधार पर धोखाधड़ी में सहरानपुर निवासी एक अभियुक्त अकबर का नाम प्रकाश में आया था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा सुरागरसी/जाने पत्तारसी करते हुए आज दिनांक 01/02/2025 को अभियुक्त मोहम्मद अकबर को मुखबिर की सूचना पर जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वे सभी शेरखान के लिए काम करते है, जिसके द्वारा जमीनों पर कब्जा करने के लिए एक गिरोह बना रखा है, जिसमे करीब 10-12 लोग शामिल है। उनके गिरोह द्वारा शहर में खाली जमीन व मकान, जिस पर कोई नहीं रहता है, की रैकी उक्त जमीन व मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार किये जाते है तथा उक्त फर्जी दस्तावेजो को आधार बनाकर उक्त जमीन व मकान पर कब्जा किया जाता हैं। उनके द्वारा पूर्व में शहर में कई जमीन व मकानो में इसी तरीके से कब्जा किया गया है।

अभियुक्त से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा ऐसी सभी जमीनों तथा मकानों, जिनमे गिरोह द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कब्जा किया गया है, उनकी भी जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *