देश के लिए सीमा से फिर बुरी खबर है। बता दें कि जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में पिथौरागढ के बिण क्षेत्र के ट्रांजिट कैंप में कार्यरत चार कुमाऊं रेजीमेंट के जवान देवेंद्र सिंह बसेड़ा की सड़क हादसे में शहीद हो गये। जैसे ही ये सूचना उनके परिजनों को मिली परिवार में कोहराम मच गया।पूरे क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गई। शहीद देवेंद्र बसेडा का पार्थिव शरीर आज सोमवार को उनके घर लाया गया और उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र कुछ समय पहले छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटे थे। देवेंद्र सिंह की 2 साल पहले शादी हुई थी जिनका एक सात महीने का बेटा है जिसके सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया है। आज शहीद देवेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया और पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
पूरे क्षेत्र और शहीद के गांव घर में शोक की लहर है। बेटा पिता के शहीद की खबर से अंजान है।