देहरादून :आज सुबह करीब 6:30 बजे टौंस नदी के किनारे समूह में रह रहे मुरादाबाद व सम्भल के कुछ लोग, जो अचानक नदी का जल स्तर बढने से ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर तेज बहाव से बचने का प्रयास कर रहे थे, ट्रेक्टर ट्रॉली के नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से पलट जाने के कारण सभी व्यक्ति नदी के तेज बहाव में बह गये, जिनमें से 02 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा सिंघनीवाला में रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला गया और 08 व्यक्तियों के शव सभावाला क्षेत्र में टौंस नदी से बरामद किये गये। नदी में बहे शेष 04 अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
ट्रैक्टर ट्राली में सवार 14 व्यक्तियों में से 13 व्यक्ति मुरादाबाद तथा सम्भल के रहने वाले थे तथा 01 व्यक्ति परवल का निवासी था।मृतकों में 04 महिलाएं तथा 04 पुरूष शामिल हैं और लापता अन्य 04 लोगों में से 02 महिलाएं हैं।
सभावाला क्षेत्र आसन नदी से बरामद मृतकों का विवरण:
1- सोमवती पत्नी हरचरण सैनी निवासी मुडिया जैन, मुरादाबाद, उम्र 65 वर्ष
2- रीना पत्नी होराम निवासी मुडिया जैन मुरादाबाद उम्र 30 वर्ष
3- मदन पुत्र भरत निवासी मुडिया जैन मुरादाबाद उम्र 50 वर्ष
4- नरेश पुत्र कुंमर सैन निवासी उपरोक्त उम्र-50 वर्ष
5- हरिचरण पुत्र फूल सिंह निवासी मुडिया जैन तहसील बिलारी जिला मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र- 60 वर्ष
6- किरन पत्नी अमरपाल निवासी मुडिया जैन तहसील बिलारी जिला मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र- 60 वर्ष
7- रानी पुत्री हीरा लाल सैनी निवासी लहरारातु जिला सम्भल उ0प्र0 उम्र 18 वर्ष
8- फऱमान पुत्र इदरिश निवासी परवल देहरादून उम्र 30 वर्ष
*( हाल निवासीगण परवल थाना पटेलनगर देहरादून )*
*रेस्क्यू किये गये व्यक्ति:-*
01: अमन पुत्र नरेश निवासी: मुडियाजेन मुरादाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 17 वर्ष।
02: अमरपाल पुत्र गिरवीर: निवासी उपरोक्त उम्र 40 वर्ष हाल निवासी परवल थाना पटेलनगर।
*लापता व्यक्तियों का विवरण:-*
1-राजकुमार पुत्र हरचरण निवासी मुडियाजैन तहसील बिलारी जिला मुरादाबाद उ0प्र0उम्र 26 वर्ष
2-हुराम पुत्र हरचरण निवासी उपरोक्त उम्र 22 वर्ष
3-सुन्दरी पत्नी मदनपाल निवासी उपरोक्त, उम्र 35 वर्ष
4-नीता पुत्री हीरालाल निवासी ग्राम लहरारातू सम्भल उ0प्र0, उम्र 16 वर्ष












