देहरादून : बीते दिनों प्रेस क्लब में प्रतीक्षा सेमवाल नाम की महिला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पुलिस समेत एक पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला ने आरोप लगाए की प्रेम नगर थाने में उसके साथ अभद्रता की गई मारपीट की गई। जबकी सीसीटीवी फुटेज में सारा सच सामने आ गया है। सीसीटीवी फुटेज से यह साफ पता चल रहा है कि महिला खुद अपने भाई के साथ थाने पहुंची थी और यह पूरा मामला पैसे गबन का है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली प्रेमनगर पर 9 अप्रैल को यशपाल सिंह निवासी श्यामपुर अंबी वाला द्वारा पूर्व से चल रहे प्रकरण के संबंध में एक तहरीर विपक्षी परवीन सेमवाल तथा प्रतीक्षा सेमवाल के विरुद्ध दी गई जिसमें आवेदक के द्वारा अंकित किया गया कि प्रवीण सेमवाल 2020 से प्रतीक के पास ₹8000 प्रति माह की नौकरी करता था तथा वर्तमान में आवेदक परवीन सेमवाल को 18000 रुपए प्रति माह की सैलरी दे रहा था। प्रवीण सेमवाल पर पूर्ण विश्वास करता था जिसका फायदा उठाकर प्रवीण सेमवाल ने अपनी पत्नी प्रतीक्षा सेमवाल व साले आकाश के साथ आपराधिक षडयंत्र रचकर आवेदक को धोखा देते हुए आवेदक के ऑफिस में काउंटर जिसमें ऑफिस का नगद रुपया रखा जाता था उसकी चाबी बनाकर पैसों की चोरी की गई व आवेदक का माल( रोड़ी तथा बजरी सीमेंट आदि) को आवेदक की जानकारी के बिना बेचकर अनुचित रूप से पैसे लिए गए।
कुछ समय बाद जब आवेदक को संदेह हुआ तो चैक करने पर पाया हिसाब में कुछ गड़बड़ हो रही है अपने ऑफिस का हिसाब किताब महा जनवरी 2026 में अपने पुत्र से कराया गया जिसके माध्यम से जानकारी हुई की ऊनकी जानकारी के बिना सरिया बजरी रेत बेचा गया व उसका पैसा अपने पास अनुचित रूप से रखा गया है।
विपक्षी द्वारा अपने कैश काउंटर की चाबी भी नकली बना रखी थी जहां से अक्सर विपक्षी काउंटर का पैसा निकाल कर ले जाते थे विपक्षी गणों द्वारा आवेदक के कुल 55 लाख रुपए के लगभग आवेदक की जानकारी के बिना अनुचित रूप से प्राप्त किए गए हैं जिस संबंध में आवेदक के द्वारा विपक्षी से बात की गई तो विपक्षी द्वारा आवेदक को 20 लाख रुपए लौटाने के संबंध में समझौता कर एक लिखित पत्र दिया गयाा।
कुछ समय उपरांत विपक्षी द्वारा कहां जाने लगा कि आवेदक के द्वारा जबरदस्ती समझौता लिखवाया गया है मेरे द्वारा कोई समझौता नहीं किया गया है उक्त प्रार्थना पत्र की जांच के लिए विपक्षी प्रवीण सेमवाल को पुलिस जांच पर थाने मे बुलाया गया तो कुछ समय पश्चात विपक्षी की पत्नी प्रतीक्षा सेमवाल अपने भाई आकाश के साथ थाने पर पहुंची तथा शोर शराबा मचाने लगी। उसका भाई स्वयं ही थाने में वीडियो बनाने लगा।
थाने पर मौजूद अपर उप निरीक्षक शोभा मेहता प्रकरण के संबंध में जानकारी की गई तो इनके द्वारा महिला अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया जब महिला अधिकारी द्वारा इसका विरोध किया गया तो प्रतीक्षा सेमवाल के द्वारा महिला अधिकारी के साथ मारपीट कर भागने का प्रयास किया जाने लगा जब महिला कर्मियों द्वारा प्रतीक्षा सेमवाल को रोकने का प्रयास किया गया तो प्रतीक्षा सेमवाल द्वारा उग्र होकर पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करने लगी जिस संबंध में कोतवाली प्रेमनगर पर अभियुक्तगण के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा सरकारी कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने मारपीट तथा गाली गलौज जान से मारने की धमकी देने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश किया गया
1- थाने पर उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से स्पष्ट है कि प्रतीक्षा सेमवाल अपने भाई के साथ स्वयं थाने पर उपस्थित आई है पुलिस टीम द्वारा प्रतीक्षा सिंह वालों को थाने नहीं लाया गया है







