कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी केदारनाथ उपचुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। एक और जहां कांग्रेस ने पूर्व विधायक मनोज रावत पर दांव खेला तो वहीं भाजपा ने महिला नेत्री को मैदान में उतारा है।
भाजपा ने केदारनाथ उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक आशा नौटियाल को प्रत्याशी घोषित किया है। बता दें कि आशा नौटियाल बीजेपी से पहले भी विधायक रह चुकी हैं। महिला विधायक के निधन के बाद खाली हुई सीट पर उप चुनाव है जिसमे भाजपा ने फिर से महिला नेत्री को मैदान में उतारा है।
बता दें आशा नौटियाल वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं और मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं।