Home / बड़ी खबर / उत्तराखंड से बड़ी खबर : कांग्रेस को लगने वाला है बड़ा झटका, विधायक करेंगे घर वापसी

उत्तराखंड से बड़ी खबर : कांग्रेस को लगने वाला है बड़ा झटका, विधायक करेंगे घर वापसी

देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस के लिए झटके भरी खबर है। बता दें कि 48 घंटे में एक कांग्रेस विधायक भाजपा का दामन थामने वाले हैं। खबर है कि कांग्रेस विधायक दिल्ली में हैं और बैठक हो चुकी है। 48 घंटे में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। खबर है कि कांग्रेस विधायक दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं और वो दिल्ली में ही बीजेपी की सदस्यता लेंगे। जानकारी मिली है कि ये विधायक घर वापसी कर रहे हैं यानी की ये पहले बीजेपी में थे और फिर कांग्रेस में आए..लेकिन फिर से वो भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं और इस वक्ता दिल्ली में हैं। यहां उत्तराखंड में कांग्रेसियों की धड़कनें बढ़ गई है। इस खबर से उत्तराखंड की सियासत में हलचल मच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार ये विधायक पहाड़ी जिले से हैं और वो नाराजगी के चलते भाजपा में ज्वॉइनिंग कर रहे हैं। ये विधायक उत्तरकाशी के पुरोला के बताए जा रहे हैं। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है लेकिन सरगर्मियां तेज हो गई है और कांग्रेसियों की संख्या घट रही है। दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया है कि एक भाजपा विधायक उनकी पार्टी के सम्पर्क में है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *