Home / उत्तराखंड / देहरादून / Big Breaking : खटीमा पुलिस ने हत्या में नामजद 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 4 को पहले भेज चुके हैं सलाखों के पीछे

Big Breaking : खटीमा पुलिस ने हत्या में नामजद 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 4 को पहले भेज चुके हैं सलाखों के पीछे

उधमसिंह नगर : एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में खटीमा पुलिस ने हत्या में नामजद 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मामले से संबंधित 04 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपियों द्वारा युवक की चाकू से हत्या की थी।

आपको बता दें कि 12 दिसम्बर 2025 की रात 21.25 बजे लगभग कोतवाली खटीमा क्षेत्रान्तर्गत रोडवेज बस स्टेशन के सामने मारपीट की घटना में चोटिल व्यक्ति तुषार शर्मा की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी व अन्य दो व्यक्ति सलमान व अभय उर्फ बाबू गंभीर रुप से घायल हो गए थे। इस म्बन्ध में 13 दिसम्बर को मृतक तुषार के पिता वादी मुकदमा श्री मनोज शर्मा पुत्री देवी दयाल शर्मा निवासी आश्रम पद्धति विद्यालय के पीछे वाली गली खटीमा के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार कोतवाली खटीमा में मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना की सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन व मजरुफ सलमान के बयानों से शहबाज का नाम गलत पाया गया व घटना में समीर उर्फ मैरी का नाम प्रकाश में आया। 13 दिसम्बर 2025 की देर रात्रि में मुखबिर की सूचना पर कस्बा झनकट में ईट भट्टे के पास अभियुक्त हाशिम को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया गया व माननीय न्यायालय पेश कर उपकारागार हलद्वानी दाखिल किया गया। 15-12-2025 को अभियुक्तगण गुफरान, समीर उर्फ मैरी व मौसद्दीक उर्फ पप्पू चायवाला को गिरफ्तार किया गया था।

5 फरवरी 2026 को शेष अभि0गणो 1- मो0 सुभान (पप्पू चायवाला का मझला बेटा) पुत्र मो० सद्दीक उर्फ पप्पू चायवाला निवासी वार्ड नं0 10 गोटिया थाना खटीमा जिला उधम सिंह नगर उम्र करीब 27 वर्ष,

2- हैदर अली पुत्र मो0 सद्दीक उर्फ पप्पू चायवाला निवासी वार्ड नं0 10 गोटिया थाना खटीमा जिला उधम सिंह नगर उम्र करीब 21 वर्ष

3- मो0 रिजवान उर्फ मार्सल पुत्र मो अकरम निवासी वार्ड नं0 10 गोटिया थाना खटीमा जिला उधम सिंह नगर उम्र करीब 18 वर्ष को समय 19.39 बजे नये रोडबेज बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया।

 

➡️ गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*

1. SHO- बिजेन्द्र शाह- प्रभारी निरीक्षक खटीमा

2. व०उ०नि० ललित मोहन रावल

3. उ0नि0 जीवन चुफाल

4. उ0नि0- अशोक काण्डपाल

5. उ0नि0- किशोर पन्त

6. कानि 0276- कमलपाल

7. कानि0 1037 ललित कन्याल

8. हो०गा० रमेश सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *