भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कांग्रेस को‌ चेतावनी, 2027 में होगी‌ बड़ी क्षति, जनता 19 से 0 पर लाएगी

देहरादून : उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और सुबोध उनियाल के वायरल वीडियो से पहाड़ी मैदानी विवाद खड़ा हो गया है। दोनों मंत्रियों का जमकर विरोध हो रहा है। कहीं पुतला दहन तो कहीं नारैबाजी हो रही है।

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसे कांग्रेस का कृत्य बताया। महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी हरकत करके ऐसा माहौल बनाकर कांग्रेस अपने लिए बड़ी क्षति कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा‌कि‌ किसी से गलती हो जाती है अगर वो माफी मांग ले तो फिर मामले को तूल‌‌ देने की या जरुरत है। महेंद्र भट्ट ने कहा‌ कि‌ आज पहाड़ मैदान हो रहा कल गढ़वाल कुमाऊँ होगा। महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस को अपने नेताओं को रोकने की जरूरत है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यह भी कहा कि इससे कांग्रेस को बड़ी क्षति होने वाली है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि 2027 के चुनाव में जनता कांग्रेस को 19 से 0 पर लाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *