देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता, कोबरा गैंग की विदेशी ड्रग पैडलर समेत दून के प्रतिष्ठित स्कूल की पूर्व अध्यापिका और उसके पति को कोकीन के साथ दबोचा, इनको की जाती थी सप्लाई

देहरादून : देहरादून की राजपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने कोबरा गैंग की विदेशी ड्रग पैडलर दून के प्रतिष्ठित विद्यालय की पूर्व अध्यापिका व उसके पति को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 16.35 ग्राम अवैध कोकीन और 63500/- रु0 नगद बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों द्वारा बडी पार्टियों में कोकिन सप्लाई करने के साथ-साथ शिक्षण सस्थानों में अध्यनरत छात्रों को टारगेट किया जाता था। विदेशी महिला तस्कर दिल्ली से कोकिन लाकर स्थानीय पैडलरों को सप्लाई करती थी।

पूर्व अध्यापिका द्वारा अपने पति के साथ कॉलेज एंव अन्य शैक्षणिक संस्थानो में अध्यनरत छात्रों के साथ-साथ बडी पार्टियों में कमीशन लेकर मादक पदार्थ सप्लाई जाते थे। पूर्व में भी राजपुर पुलिस द्वारा कोबरा गैंग के तीन सदस्यों को भारी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

मुख्यमंत्री के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिए देहरादून एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को देखते हुए जिले में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान थाना राजपुर पुलिस नेे आज पेसिफिक हिल्स मसूरी रोड के पास से कोबरा गैंग के एक शातिर विदेशी महिला तस्कर सहित एक अन्य महिला व उसके पति को अवैध मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया

तलाशी ने पर आरोपियों के

पास से 16.35 ग्राम अवैध कोकीन बरामद हुई, अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना राजपुर पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 /27/ 29 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिन्हे नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

बता दें की इससे पहले 6 फरवरी 2024 को थाना राजपुर पुलिस द्वारा कोबरा गैंग के 03 नशा तस्करों (1) सरोवर कुमार (2) तनिष्क (3) प्रिंस राज को 3.30 ग्राम अवैध कोकिन तथा 38.45 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था।

पूछताछ में विदेशी महिला आरोपी SANYU DIANAH ने बताया कि वह यूगांडा देश की नागरिक है।वर्तमान में बिजनेस वीजा पर जनवरी में भारत आई है। वह कोबरा गैंग की सक्रिय सदस्य है, उसके द्वारा डिमाण्ड के हिसाब से दिल्ली से कोकिन को देश के अलग-2 हिस्सो में अपने एजेण्टों व पैडलरो को सप्लाई किया जाता है, देहरादून में भी अभियुक्ता डिमाण्ड पर अभियुक्त सारथी साहनी व उसकी पत्नी रितिका साहनी को कोकिन सप्लाई करने आयी थी।

गिरफ्तार अन्य आरोपी सारथी साहनी ने पूछताछ में बताया कि वह एक निजी कम्पनी में मार्केटिंग हेड है और दिल्ली व अन्य जगहों से अपने सम्पर्क सूत्रों के माध्यम से कोकिन मंगवाता है, जिसे वह अपनी पत्नी, जो एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पूर्व अध्यापिका थीं, के साथ देहरादून में आयोजित होने वाली बडी-बडी पार्टियों में डिमांड के हिसाब से सप्लाई करता है। साथ ही विभिन्न शिक्षण सस्थानों में अध्यनरत छात्रों को अपनी पत्नी के माध्यम से मादक पदार्थो की सप्लाई करवाता है, चूंकि उसकी पत्नी पूर्व में अध्यापिका थी, इसलिये कोई उन पर आसानी से शक नही करता है।

नाम पता आरोपी

1- SANYU DIANAH W/O GERSHOM TULYAGYENDA R/O UGANDA COUNTRY हाल निवासी विकासपुरी दिल्ली उम्र 35 वर्ष।

2-सारथी साहनी पुत्र स्वर्गीय सुनील साहनी निवासी प्रीतम रोड थाना डालनवाला देहरादून उम्र 32 वर्ष।

3-रितिका साहनी पत्नी सारथी साहनी निवासी प्रीतम रोड थाना डालनवाला देहरादून उम्र 25 वर्ष।

बरामदगी

1- 16.35 ग्राम अवैध कोकीन (अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 02 लाख रू0 )

2- 63500 रु0 नगद

3- बैट्री युक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू

4- फाबियो कार संख्या: यू0के0-07-एक्स-0707

पुलिस टीम

1- उ0नि0 पी0डी0 भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर

2- उ0नि0 सुमेर सिंह व0उ0नि0 थाना राजपुर

3- उ0नि0 विकेंद्र कुमार चौकी प्रभारी जाखन थाना राजपुर

4- उ0नि0 प्रवेश रावत

5- म0उ0नि0 भावना

6- कां0 सुशील, कां0 विशाल, कां0 अमित भट्ट

7-हेड कां0 चालक महावीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *