देहरादून मेयर गामा पर आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप, परिवार वालों के नाम से खरीदी करोड़ों की संपत्ति, PMO-CM और विजिलेंस से जांच की मांग

देहरादून नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा आय से अधिक संपत्ति जुटाने के मामले को लेकर विवाद में आ गये हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश नेगी ने देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा की सम्मत्ति दस गुना बढ़ाये जाने के साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए गामा पर गंभीर आरोप लगाए हैं और इसकी जांच की मांग की है।

आरटीआई एक्टिविस्ट ने साक्ष्यों के साथ शिकायती पत्र देकर पीएमओ, सीएम कार्यालय और विजिलेंस से इसकी जांच कराने की मांग की गई है। एक्टिविस्ट विकेश नेगी ने प्रेसवार्ता कर भी मेयर सुनील उनियाल गामा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

वीओ- आरटीआई एक्टिविस्ट ने इस बात का खुलासा किया है कि मेयर सुनील उनियाल गामा की संम्पत्ति में उनके मेयर बनने के बाद बहुत बड़े स्तर पर इजाफा हुआ है। उन्होंने खुद अपने और अपने परिवार वालों के नाम पर देहरादून में करोड़ों की जमीनीं खरीदीं हैं, वहीं अपने पद का फायदा उठाकर अपने परिवार के नाम पर लीज पर भी कई सम्मत्तियां ली हैं।

एडवोकेट विकेश सिंह नेगी के अनुसार मेयर बनने के बाद उन्होंने अपने, अपनी पत्नी शोभा उनियाल, पुत्र शाश्वत के नाम से 11 विभिन्न संपत्तियां खरीदीं। राजस्व रिकार्ड में जिसकी कीमत 5 करोड़ 32 लाख 20 हजार है। एडवोकेट विकेश सिंह नेगी के मुताबिक इस संपत्ति का बाजार मूल्य 20 करोड़ से भी अधिक है।

उन्होंने कहा कि एक लोकसेवक ने आय से कहीं अधिक संपत्ति खरीदी हैं जो कि भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत संपूर्ण दस्तावेजों के साथ विजिलेंस को कर दी है। उन्होंने कहा कि मेयर गामा ने एक संपत्ति चुनाव लड़ने से पहले खरीद ली थी, लेकिन उसका उल्लेख चुनावी शपथपत्र में नहीं किया। यह चुनाव अधिनियम के खिलाफ है। चुनाव आयोग को इसकी शिकायत की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *