देहरादून: पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार ने पिछले दिनों भाजपा का दामन थामा। दिल्ली में उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। उनकी सदस्यता को दल बदल कानून के तहत समाप्त करने के लिए कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा था। लेकिन, कांग्रेस के निवेदन पर कार्रवाई से पहले ही पुरोला से कांग्रेस विधायक रहे राजकुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जी हां बता दें कि अपना त्यागपत्र देने के लिए राजकुमार आज सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष से मिले और उनका अपना त्यागपत्र सौंपा। इ
पिछले दिनों कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पुरोला विधायक राजकुमार विधायक पद से इस्तीफा देंगे। बता दें कि उत्तरकाशी जिले के पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली थी।