चमोली। कल नंदा नगर में उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के ब्लॉक कार्यालय का उद्घाटन पूरे उत्साह, जोश और जनसमर्थन के साथ संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय राजनीति में संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उक्रांद के केंद्रीय प्रवक्ता अंकेश भंडारी उपस्थित रहे।
उनके साथ जिला अध्यक्ष चमोली यदुवीर नेगी, जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ सुरेंद्र राम व वरिष्ठ आंदोलनकारी सर्वेश्वर पुरोहित, कांता प्रसाद, चंद्रमणि मेंदोली सहित युवा प्रकोष्ठ के साथी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि नंदा नगर में ब्लॉक कार्यालय की स्थापना से उक्रांद की विचारधारा को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी तथा आम जनता की समस्याओं को और प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। यह कार्यालय संगठन को जनसंघर्षों के लिए एक मजबूत केंद्र के रूप में कार्य करेगा।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विकास, युवाओं की भागीदारी और उत्तराखंड के मूल मुद्दों पर संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया गया।
उक्रांद नेतृत्व ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शुरुआत आने वाले समय में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
जिसमें की ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर सिंह नेगी, अनुसूचित जाति अध्यक्ष सुनील मोखवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष रोहित देवी , युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुज बिष्ट, मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी युवा प्रकोष्ठ मनोज रावत महामंत्री राजेंद्र सिंह,मंत्री धन सिंह, रायसिंह , सचिव विजेंदर सिंह, कोषाध्यक्ष कांता प्रसाद, संरक्षक देवी प्रसाद रतूड़ी , महामंत्री युवा सुनील नेगी, सचिव युवा प्रकोष्ठ हरीश पंवार एवं अन्य युवा साथी जिन्हें जिम्मेदारी दी गई है ।।











