Home / उत्तराखंड / देहरादून क्षUTU पेपर लीक: सरकार के दावे फेल, केदार-बद्री-राम मंदिर का चढ़ावा गायब, यही होगा चुनाव का मुद्दा: सूर्यकांत धस्माना

देहरादून क्षUTU पेपर लीक: सरकार के दावे फेल, केदार-बद्री-राम मंदिर का चढ़ावा गायब, यही होगा चुनाव का मुद्दा: सूर्यकांत धस्माना

देहरादून: वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में कल हुए एक और पेपर लीक ने भाजपा सरकार की नाकामी की पोल खोल दी है। नकल और पेपर लीक रोकने के तमाम दावे खोखले साबित हुए हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं AICC सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने आज कांग्रेस मुख्यालय में कहा कि प्रदेश में पिछले कुछ सालों में लगभग एक दर्जन पेपर लीक हुए हैं। लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया गया। बेरोजगारी चरम पर है, और सत्ता दल से जुड़े हाकम सिंह व संजय धारीवाल जैसे नकल माफिया सरकारी संरक्षण में नौकरियों की नीलामी कर रहे हैं। धस्माना ने भाजपा पर सबसे गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जो दल खुद को सनातन और हिंदुत्व का ठेकेदार कहता है, वही अब आस्था पर हमला कर रहा है।

भाजपा के राज में भगवान भी सुरक्षित नहीं”

1. श्री केदारनाथ धाम: मंदिर से 223 किलो सोना गायब

2. श्री बद्रीनाथ धाम: करोड़ों रुपए का चढ़ावा चोरी

3. अयोध्या श्री राम मंदिर: अरबों रुपए नकद, सोना, चांदी, हीरे-जवाहरात की चोरी

उन्होंने कहा कि इन सब पर भाजपा और RSS पूरी तरह मौन हैं। धस्माना ने ऐलान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस *”पेपर लीक, नकल माफिया और मंदिरों के चढ़ावे की चोरी”* को जन-जन तक ले जाएगी। यही 3 मुद्दे भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *