देहरादून : उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव चुनावों की तैयारियों में सत्ताधारी पार्टी समेत विपक्षी पार्टियां जुट गई है। एक ओर जहां भाजपा में बैठकों का दौर जारी है और बीएल संतोष भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे गये।
तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की एक लिस्ट जारी हुई है जिसमें चकराता से विधायक प्रीतम सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। भले ही प्रीतम सिंह कांग्रेस के बड़े मुद्दों पर ही नजर आए और मैदान में कभी खास नजर नहीं आते हैं लेकिन वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने उनके भरोसा भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है। प्रीतम सिंह को छत्तीसगढ़ का सीनियर आब्जर्वर बनाया गया है।