उत्तराखंड : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, अधिशासी अभियंता और एई घूसे लेते रंगे हाथों दबोचे

नैनीताल : उत्तराखंड में नशे के साथ रिश्वतखोरी का कारोबार भी बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में जैसे पुलिस हर रोज स्मैक और नशे के सौदागरों को गिरफ्तार कर रही है तो वहीं दूसरी ओर विजिलेंस ऱिश्वतखोरों पर नजर बनाए है और उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। जी हां बता दें कि ताजा मामला हल्द्वानी से सामने आया है। विजिलेंस डीआईजी अरुण मोहन जोशी के नेतृत्व में भ्र्ष्टाचारियों पर लगातार कार्रवाई करने का सिलसिला जारी है। बाता दें कि आज विजिलेंस की टीम के हत्थे दो अधिकारी चढ़े हैं जो रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए हैं। आज हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने नेशनल हाईवे हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की इस कार्रवाी से हड़कंप मच गया है। वहीं विजिलेंस की टीम दोनों से पूछताछ कर रही है।

विजिलेंस के एसपी मुख्यालय धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि हल्द्वानी टीम ने यह कार्रवाई की है। मामले में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी अधिशासी अभियंता का नाम महिपाल कालाकोटी और सहायक अभियंता का नाम यतेंद्र कांडपाल बताया गया है। आरोपियों को एक लाख रिश्वतखोरी में गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *