Home / उत्तराखंड / देहरादून / मुख्यमंत्री ने एम्स पहुंचकर गूलर घाटी बस दुर्घटना के घायलों का जाना हालचाल, हादसे में 9 की मौत

मुख्यमंत्री ने एम्स पहुंचकर गूलर घाटी बस दुर्घटना के घायलों का जाना हालचाल, हादसे में 9 की मौत

देहरादून : मुख्यमंत्री ने एम्स पहुंचकर गूलर घाटी बस दुर्घटना के घायलों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एम्स अस्पताल पहुंचकर जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत गूलर घाटी में हुई बस दुर्घटना में घायल लोगों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

गूलर पुल के पास भीषण बस दुर्घटना, बस लगभग 70 फीट गहरी खाई में गूलर नदी में गिर गई। दुर्घटना में 09 व्यक्तियों की मृत्यु, 25 घायल हो गये।

टिहरी पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर 1 घंटे के भीतर ही सभी घायलों को एम्स अस्पताल ऋषिकेश पहुंचाया। टिहरी पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस एवं आपदा राहत दल की टीमें रही रेस्क्यू अभियान में शामिल, आईटीबीपी भी मौके पर पहुचे।

DM और SSP टिहरी भी पहुंचे मौके पर, राहत अभियान का किया पर्यवेक्षण

आज दिनांक 17.11.2026 को प्रातः 04:50 बजे चौकी गूलर के माध्यम से थाना मुनिकीरेती को सूचना प्राप्त हुई कि गूलर पुल के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर लगभग 70 फीट गहरी खाई में गूलर गाङ नदी में गिर गई है।

सूचना प्राप्त होते ही थाना मुनिकीरेती एवं थाना नरेंद्रनगर पुलिस की टीमें, आपदा राहत दल, फायर सर्विस नरेंद्रनगर तथा एसडीआरएफ की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए शिवपुरी स्थित आईटीबीपी कैंप से आईटीबीपी की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान में सहयोग किया।

घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा के साथ ही स्थानीय एवं निजी अस्पतालों तथा एलएंडटी और नवयुगा कंपनी की एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया। सभी टीमों द्वारा समन्वय स्थापित करते हुए युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान 27 घायल व्यक्तियों को सुरक्षित निकालकर तत्काल एम्स अस्पताल ऋषिकेश भिजवाया गया। दुर्भाग्यवश दुर्घटना में कुल 09 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है, जिनमें 07 व्यक्तियों की मृत्यु घटनास्थल पर तथा 02 व्यक्तियों की मृत्यु अस्पताल में उपचार के दौरान हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विश्वनाथ सेवा की बस संख्या UK09PA-9779 दिनांक 17.11.2026 को प्रातः लगभग 03:15 बजे हरिद्वार से 34 यात्रियों को लेकर जोशीमठ के लिए रवाना हुई थी। बस को चालक राजेंद्र सिंह पुत्र कुंदन सिंह, निवासी क्यूरी पोखरी, जनपद रुद्रप्रयाग चला रहा था।प्रातः लगभग 04:50 बजे गूलर पुल के पास बस अनियंत्रित होकर लगभग 70 फीट गहरी खाई में गूलर गाङ नदी में जा गिरी। बस में चालक सहित कुल 34 व्यक्ति सवार थे।

टिहरी पुलिस एवं अन्य रेस्क्यू टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग एक घंटे के भीतर घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतकों का विवरण

1.विक्की पुत्र सेवाराम, निवासी मकान नंबर 309, पावर हाउस, चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश, उम्र 37 वर्ष।

2.पुन्नू पुत्र घुंघरू, निवासी मैखंडी, टिहरी गढ़वाल, उम्र 55 वर्ष।

3.राज राय पुत्र द्वारकानाथ राय, निवासी पश्चिम वजीर, जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल।

4.राजेंद्र सिंह पुत्र कुंदन सिंह, निवासी क्यूरी पोखरी, रुद्रप्रयाग, उम्र 48 वर्ष (बस चालक)।

5.अनुज भंडारी पुत्र अतर सिंह, निवासी बढ़ल, शिवपुरी, मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल, उम्र 27 वर्ष (हेल्पर/परिचालक)।

6- दीपक गुप्ता पुत्र केदारनाथ गुप्ता निवासी शहडोल सुहाग पुर मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष

7- विकास गुप्ता पुत्र केदारनाथ गुप्ता निवासी शहडोल सुहागपुर मध्य प्रदेश उम्र 60वर्ष

8-रोहित कश्यप निवासी संभल चंदौसी उम्र 35 वर्ष

9-सुशील प्रताप सिलोडी पुत्र ब्रह्मानंद निवासी गोपेश्वर चमोली उम्र 55 वर्ष

घायल व्यक्तियों का विवरण

1- मोहम्मद वहाब अंसारी पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 22 वर्ष।

2- राहुल कुमार पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार, उम्र 24 वर्ष।

3-अभिषेक पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोहम्मद नथा, जसपुर, ऊधमसिंहनगर, उम्र 28 वर्ष।

4-प्रत्यूष पुत्र सुभाष, निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर, उम्र 23 वर्ष।

5-अर्जुन सौरन पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 34 वर्ष।

6-बुधन मुर्मू पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 50 वर्ष।

7-आयरा पुत्री नूर जहां, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 3 वर्ष।

8-नूर जहां पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 26 वर्ष।

9-राजकुमार पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 32 वर्ष।

10-जतिन पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली, उम्र 21 वर्ष।

11-पंकज नेगी पुत्र पूरण नेगी, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग, उम्र 31 वर्ष।

12-संतोष कुमार पुत्र नरेश प्रसाद, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार, उम्र 38 वर्ष।

13-वीरेंद्र सिंह पुत्र मुरली सिंह, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली, उम्र 58 वर्ष।

14-मुन्ना सिंह पुत्र शंकर सिंह, निवासी ऊपर मनियारा, थाना दुमका, झारखंड, उम्र 28 वर्ष

15-सागर पुत्र अनिल दुबे, निवासी प्रतापगढ़, बाबागंज, उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष।

16-खुशी भट्ट पुत्री दीपक भट्ट, निवासी मजीर कांडा, पिथौरागढ़, उम्र 19 वर्ष।

17- नवीन पुत्र कैलाश, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 31 वर्ष।

18-परेश मराठी पुत्र बुधन मराठी, निवासी ग्राम करड़ी, बुठकुंडा, जिला दुमका, झारखंड।

19-आसापंथ पत्नी भुवनपंथ, निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 64 वर्ष।

20-पंकज कांडपाल पुत्र जगदीश, निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 42 वर्ष।

21-अंजू पत्नी नवीन कुमार, निवासी छड़ैल चौराहा, हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 32 वर्ष।

22-आर्यन गुप्ता पुत्र दीपक गुप्ता, निवासी सेडॉल, सुहागपुर, मध्य प्रदेश।

23-रमेश चंद पुत्र जत्रा मोहन, निवासी कोलकाता।

24-दर्शन सिंह पुत्र बच्ची सिंह, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल।

25-रामा प्रसाद घोष पुत्र बटु किशन घोष, निवासी कोलकाता, उम्र 62 वर्ष।

उक्त दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों का एम्स अस्पताल ऋषिकेश में उपचार चल रहा है।

आगे की कार्रवाई

– दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों से संपर्क स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

– दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने हेतु जांच की जा रही है।

– दुर्घटनास्थल से पीड़ित व्यक्तियों के सामान को सुरक्षा की दृष्टि से चौकी गूलर में सुरक्षित रखवाया गया है।

– घायलों के उपचार एवं आवश्यक सहायता के लिए संबंधित स्तर पर समन्वय किया जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *