Home / उत्तराखंड / देहरादून / सिद्धांत बडोनी को लेकर एक और खुलासा, गैंग ने 14 लाख के साथ दिनेश तिवारी नाम के व्यक्ति से भी लूटे थे 2 लाख 74 हजार रूपये, अस्पताल

सिद्धांत बडोनी को लेकर एक और खुलासा, गैंग ने 14 लाख के साथ दिनेश तिवारी नाम के व्यक्ति से भी लूटे थे 2 लाख 74 हजार रूपये, अस्पताल

देहरादून के 14 लाख रुपये के लूटकांड के बाद एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद उसी दिन दिनेश तिवारी नाम के व्यक्ति से भी 2 लाख 74 हजार रुपये लूटे गए। इस घटना में सिद्धांत बडोनी भी शामिल था जो साफ तौर पर सीसीटीवी में देखा जा सकता है।इस घटनाक्रम से जुड़ा CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना और सीसीटीवी पुराना ट्रक यूनियन सिवालिक के पास की है।

जानकारी मिली है कि इस प्रकरण में राजेश तिवारी को पिस्टल की बट से हमला किया गया था। पीड़ित राजेश तिवारी ख़ुद उत्तराखण्ड के चमोली ज़िले का निवासी है।

सीसीटीवी फुटेज में सिद्धांत बडोनी के साथ वो लड़का भी नजर आ रहा है जिसने 14 लाख की लूट मामले में कार से पैसों का बैग निकाला था।

अस्पताल पहुंचाने के बहाने दिया वारदात को अंजाम

जांच में सामने आया कि वारदात के दौरान सिद्धांत बडोनी और दीपक सिंह शेखावत दिनेश तिवारी को इंद्रेश अस्पताल की इमरजेंसी की ओर ले जाने के बहाने अपने साथ ले गए। इसके बाद पुराना ट्रक यूनियन के पास पिस्टल दिखाकर उन्हें डराया और पिस्टल के बट से हमला कर हेलमेट में रखी नकदी लूट ली। अब सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दोनों की गतिविधियां कैमरे में कैद हुई हैं। पुलिस इस फुटेज को भी विवेचना का हिस्सा बना रही है।दिनेश तिवारी मूल रूप से चमोली के रहने वाले हैं और ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस की जांच के अनुसार, सात नवंबर को पटेलनगर में प्रॉपर्टी डीलर राजेश कुमार सोनी से 14 लाख रुपये की लूट के दौरान उनके साथी दिनेश तिवारी के पास निजी काम के लिए रखे 2.74 लाख रुपये भी थे। यह रकम उन्होंने अपने हेलमेट में रखी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *