Home / बड़ी खबर / देहरादून : भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर हुई चोरी की घटना का खुलासा, दिल्ली के नेपाली गैंग के 1 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून : भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर हुई चोरी की घटना का खुलासा, दिल्ली के नेपाली गैंग के 1 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादूनर- 29 सितंबर को बसंत विहार में भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर में उन्हीं के नौकर भरत थापा ने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था जिसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो की नेपाली मूल का निवासी है। वहीं इसी के साथ अन्य आरोपी भी नेपाल के ही रहने वाले हैं।

एसपी सिटी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया का घटना में आरोपी भरत थापा के साथ 4 अन्य आरोपी के शामिल थे जिन्होंने HR नम्बर की गाड़ी का इस्तेमाल किया था। एसपी सिटी ने बताया कि वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है व दिल्ली में टेक्सी चलाने का कार्य करता है। टेक्सी के काम की आड़ में वह नेपाली मूल के अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है। उसके साथियों द्वारा लोगों के घरों में काम करने के बहाने घर की अच्छे से रैकी की जाती है और मौका देखकर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था।

गिरफ्तार आरोपी अपनी टैक्सी से अपने साथियों को घटना स्थल तक लाने व घटना के बाद वापस ले जाने का काम करता था, जिसके एवज में उसे चोरी किये गये माल में से उसका हिस्सा मिलता था.

बसन्त विहार में हुयी घटना में भी अभियुक्त के साथियों द्वारा घटना के बाद उसे 50,000 रूपये नगद दिये थे तथा चोरी का माल बिक जाने के बाद बाकी का हिस्सा दिये जाने की बात कही थी। अभियुक्त से पूछताछ में उसके व भरत थापा के साथ घटना में शामिल 03 अन्य अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आये है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार गैर प्रान्तों व सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशे दी जा रही है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

दिनेश सुनार पुत्र चन्द्र सुनार, निवासी पर्यावरण कॉम्पलेक्स, गली सी 33 डी, बालाजी अपार्टमेन्ट, दिल्ली उम्र- 27 वर्ष

वांछित अभियुक्तः

1- भरत थापा पुत्र चन्द्र बहादुर थापा निवासी जनकपुरी, नई दिल्ली, मूल निवासी नेपाल

2- आदित्य

3- अभिषेक

4- एलेक्स

(समस्त निवासी नेपाली मूल)

बरामदगी

1- घटना में चोरी की गयी नकदी 27,500/- रूपये

2- 02 मोबाईल फोन रेडमी सफेद रंग व आईफोन गोल्डन रंग

3- घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या HR55 BB1055 अर्टिका सफेद रंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *