देहरादून पुलिस की तत्परता अपराधियों पर भारी पड़ी। बैंक के शटर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
04 सितंबर रात में थाना डालनवाला से पुलिस टीम चैकिंग हेतु क्षेत्र में रवाना थी। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबीर द्वारा सूचना दी गयी कि बलबीर रोड स्थित देना बैंक चौक के निकट बैंक ऑफ बडौदा का लोहे का शटर खुला है व बैंक का शीशा टूटा हुआ है, सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस टीम को बैंक के शटर के ताले टूटे हुए मिले, जिस पर टीम द्वारा बैंक की तलाशी ली गई तो बैंक के अन्दर एक अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाते हुए छिपने का प्रयास करता हुआ मिला, जिसे पुलिस द्वारा मौके से पकडकर सख्ती से पूछताछ की गई तो पकडे गये व्यक्ति ने अपना नाम सुनील कुमार पुत्र श्रीपाल बताते हुए बताया कि वो चोरी के इरादे से बैंक के अन्दर घुसा था, इससे पहले कि वो अपने इरादों में सफल हो पता पुलिस द्वारा उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस द्वारा बैंक के पास से ही घटना में प्रयुक्त आलानकब बरामद किया गया। प्रकरण के सम्बन्ध में बैंक ऑफ बड़ोदा बैंक के शाखा प्रबन्धक श्री संजय कुमार पाल पुत्र श्री श्री शरण पाल की तहरीर पर कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0सं0: 143/2026 धारा: 305(ई), 62,331(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा बताया कि वह नशे का आदि है तथा नशे की लत के चलते उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना कों अजांम देने का प्रयास किया गया था। पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में चोरी के एक अन्य प्रकरण में जेल जाना प्रकाश में आया है।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
सुनील कुमार पुत्र श्री श्रीपाल निवासी एमडीडीए कालोनी रायपुर, देहरादून, उम्र 30 वर्ष
आपराधिक इतिहास:
1- मु0अ0सं0- 537/2023 धारा- 380/457 भादवि, थाना रायपुर,देहरादून
बरामद माल
1- धातु की छड़ -01 (आलानकब)
2- 02 टूटे हुए ताले
पुलिस टीम
1- प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह गहलावत, कोतवाली डालनवाला
2- उ0नि0 अश्वनी बलूनी, चौकी प्रभारी आराघर
3- का0 रोहित सिंह भण्डारी,
4- का0 आदित्य राठी
5- का0 अमरीश कर्णवाल
6- का0 विनय कुमार
7- का0 सुरेन्द्र खन्तवाल








