देहरादून : मासिक अपराध गोष्ठी में दिखे देहरादून एसएसपी के कडे तेवर,
लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त कार्यवाही की दी चेतावनी,
एसएसपी दून द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियो/थाना प्रभारियों के साथ की मासिक अपराध गोष्ठी,
आगामी चुनावों के दृष्टिगत निरोधात्मक कार्यवाही पर विशेष फोकस करते हुए समय से सभी तैयारियां पूर्ण करने के दिये निर्देश,
आपराधिक पृष्ठभूमि से जुडे व्यक्तियों के विरूद्ध गुुण्डा तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही के दिये निर्देश,
भूमि धोखाधडी/मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध पिट एनडीपीएस के तहत सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की जाए सुनिश्चित,
विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों से सम्बन्धित सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही हेतु किया निर्देशित,
सडक दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश हेतु यातायात नियमों का उल्लघन करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही कि दिये निर्देश,
अनावश्यक रूप से विवेचनाओं को लम्बित रखने वाले अधिकारियों को चेताया,
जघन्य अपराधों में त्वरित कार्यवाही तथा मां0 न्यायालय के समक्ष मजबूत पैरवी हेतु सभी अधीनस्थों को किया निर्देशित।
वांछित/ईनामी अभियुक्तों की धरपकड हेतु टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही के दिये निर्देश।







