Home / उत्तराखंड / बड़ी खबर : देहरादून में नटवरलाल पहुंचा जेल, नर्स के साथ नौकरी के नाम पर 32 लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार

बड़ी खबर : देहरादून में नटवरलाल पहुंचा जेल, नर्स के साथ नौकरी के नाम पर 32 लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार

देहरादून एसएसपी की सख्ती से शातिर नटवरलाल सलाखों के पीछे पहुंचा।नर्सिंग असिस्टेंट के साथ नौकरी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से रफ्तार किया। अभियुक्त द्वारा स्वास्थय विभाग मे नौकरी लगाने का झूठा आश्वासन देकर वादिनी के साथ 32 लाख रू0 की धोखाधडी की थी। अभियुक्त पूर्व में स्वास्थ विभाग में संविदा पर फार्मेसिस्ट के पद पर नियुक्त था। धोखाधडी व अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जाने पर 04 वर्ष पूर्व अभियुक्त को नौकरी से निकाल दिया था। अभियुक्त विभागीय अधिकारियों से पहचान का झूठा प्रपंच रचकर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को गुमराह करता था। सरकारी नौकरी लगवाने का झूठा आश्वासन देकर धोखाधडी की घटनाओं को अंजाम देता था। अभियुक्त के विरूद्ध नौकरी के नाम पर धोखाधडी व अन्य आपराधिक घटनाओं के आधा दर्जन से अधिक अभियोग ह पंजीकृत हैं।

बता दें कि 17 अगस्त को वादीनी द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी में एक प्रार्थना पत्र दिया कि वह एक निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के पद पर कार्यरत है, उनके परिचित चारू चन्द्र जोशी, जिनसे उनकी मुलाकात शादी डाट कॉम के माध्यम से हुई थी, के द्वारा स्वंय को स्वास्थय विभाग में ड्रग इंस्पेक्टर बताकर उन्हें उच्चाधिकारियों से सम्पर्क में होने को झूठा आशवसन दिया गया तथा वादिनी से शादी करने तथा उसकी स्वास्थय विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर उनसे विभिन्न तिथियों में लगभग 32 लाख रू0 की धोखाधडी की गई। वादिनी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरूकालोनी पर मु0अ0सं0- 331/26, धारा 318(4) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

देहरादून एसएसपी द्वारा अभियोग में त्वरित साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर तत्काल थाना नेहरू कॉलोनी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। अभियोग की विवेचना के दौरान अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में भी लोगों के साथ नौकरी लगवाने की एवज में धोखाधडी करने के समबन्ध में अभियोग पंजीकृत होने तथा उसमें अभियुक्त के जेल जाने की जानकारी पुलिस टीम को प्राप्त हुई, जिस पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस तथा अन्य माध्यमों से उसके सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई तो पुलिस टीम को जानकारी मिली कि अभियुक्त पुलिस से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है तथा पिथौरागढ के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में है। प्राप्त सूचना पर पिथौरागढ़ पुलिस से समन्वय स्थापित करते हुए तत्काल एक टीम को पिथौरागढ रवाना किया गया, जहां पुलिस द्वारा गोपनीय माध्यम से अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए दिनांक: 21-08-2026 को अभियुक्त चारू चन्द्र जोशी को पिथौरागढ के एंचोली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसे पिथौरागढ में मां0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर उसका ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करते हुए देहराूदन लाया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह वर्ष 2016 में संविदा पर स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत था। वर्ष 2022 में उसके विरुद्ध जनपद नैनीताल में धोखाधडी व दुष्कर्म के अभियोग पंजीकृत होने पर वह उसमें जेल गया था, जिसके पश्चात उसे स्वास्थय विभाग में नौकरी से हटा दिया गया था। जेल से बाहर आने के बाद वह अपनी पूर्व नौकरी व विभागीय पहचान का फायदा उठाकर लोगों को गुमराह करने लगा।

अभियुक्त स्वंय को स्वास्थय विभाग मे नियुक्त बताकर विभागीय अधिकारियों से अच्छी पहचान होने का झांसा देते हुए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को सरकारी नौकरी लगवाने का झूठा आश्वासन देकर उनसे धोखाधडी कर मोटी धनराशी ऐंठ लेता था। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वर्तमान प्रकरण में वादिनी से प्राप्त धनराशि में से अधिकांश रकम को उसने अपने विरुद्ध पूर्व में दर्ज मुकदमों के सेटलमेंट के लिये संबंधित व्यक्तियों को दे दिया है, अभियुक्त से पूछताछ में प्रकाश में आये तथ्यों का पुलिस द्वारा अभिलेखीय एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर सत्यापन किया जा रहा है।

विवेचना में अभियुक्त से पूछताछ व अब तक प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त द्वारा नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन देकर लोगों के साथ व्यक्तिगत धोखाधडी करना प्रकाश में आया है तथा अभियुक्त के किसी भी परीक्षा एंजेसी अथवा चयन प्रक्रिया से जुडे व्यक्तियों से किसी भी प्रकार के सम्पर्क में होने के कोई साक्ष्य प्राप्त नही हुए हैं।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

चारू चन्द्र जोशी पुत्र उमेश चन्द्र जोशी, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम सिली, पोस्ट गरुड़, थाना बैजनाथ, जनपद बागेश्वर, हाल निवासी 14 फ्रेंड्स कॉलोनी, दून एरिया, केयर ऑफ हरीश बिष्ट, कोतवाली हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

1- मु0अ0सं0- 17/2022, धारा 420 भादवि, कोतवाली हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।

2- मु0अ0सं0- 41/2022, धारा 420 भादवि, कोतवाली हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।

3- मु0अ0सं0- 42/2022, धारा 420 भादवि, कोतवाली ऋषिकेश।

4- मु0अ0सं0- 84/2022, धारा 420 भादवि, कोतवाली हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।

5- मु0अ0सं0- 13/2022, धारा 376(2) भादवि, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल।

6- मु0अ0सं0- 437/2024, धारा 318(4) बीएनएस, कोतवाली काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर।

7- मु0अ0सं0- 331/2026, धारा 318(4),319(2) बीएनएस थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून।

पुलिस टीम

1- उ०नि० मनोज नौटियाल, थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी

2- उ0नि0 गिरीश चन्द्र बडोनी, चौकी प्रभारी जोगीवाला

3- का0 विनोद बचकोटी,

4- का0 विपिन सेमवाल,

5- हे0कां0 किरन, *(एसओजी)*

6- का0 आशीष राठी, *(एसओजी)*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *