ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने कई पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। एसएसपी खुद आधी रात करीब 12 बजे से प्रातः 3 बजे तक औचक निरीक्षण किया। मामला उधम सिंह नगर का है जहां एसएसपी अजय गणपति खुद आधी रात को रुद्रपुर में औचक निरीक्षण के लिए निकले।
पुलिस का रिस्पांस चेक करने के लिए एसएसपी ने कंट्रोल रूम के माध्यम से स्वयं ही सूचना फ्लैश कराई। फायरिंग की घटना कर भाग रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए वृहद स्तर पर चेकिंग के लिए पुलिस कंट्रोल रूम ने सभी को अवगत कराय। एसएसपी स्वयं पहुंचे चेकिंग पॉइंट्स पर चेकिंग के दौरान नदारद मिलने व पुलिस कंट्रोल रूम को अपनी लोकेशन गलत बताने पर द्वारा की गई कार्यवाही।
बता देन कि उधम सिंह नगर एसएसपी अजय गणपति ने मंगलवार देर रात निजी वाहन से हाईवे पर विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई पुलिसकर्मी अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित मिले तथा कुछ ने ड्यूटी प्वाइंट की गलत लोकेशन बताई। मामले को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए एसएसपी ने तत्काल 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया, जबकि 4 पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस कर्मियों का विवरण
1.उपनिरीक्षक ना०पु० हरीश महर, कोतवाली कैलाखेड़ा
2.आरक्षी 251 ना०पु० कमल सिंह कोतवाली कैलाखेड़ा
3.उपनिरीक्षक ना०पु० धीरेन्द्र परिहार कोतवाली बाजपुर
4.आरक्षी 554 ना०पु० शैलेन्द्र सिंह कोतवाली बाजपुर
5.आरक्षी 1176 ना०पु० पूरन चन्द्र कोतवाली बाजपुर
6.उपनिरीक्षक ना०पु० सुशील कुमार कोतवाली आईटीआई
7.मुख्य आरक्षी 118 ना०पु० सिराज हुसैन कोतवाली आईटीआई
8.आरक्षी 492 ना०पु० धर्मेन्द्र भारती कोतवाली आईटीआई
9.आरक्षी 37 ना०पु० मोहन गिरी कोतवाली आईटीआई








