Home / उत्तराखंड / देहरादून से बड़ी खबर : सृष्टि कंडारी मौत मामले सचिवालय में तैनात निजी सचिव पति व ननद गिरफ्तार

देहरादून से बड़ी खबर : सृष्टि कंडारी मौत मामले सचिवालय में तैनात निजी सचिव पति व ननद गिरफ्तार

देहरादून :  सृष्टि भंडारी मौत मामले में डोईवाला पुलिस में सृष्टि के पति सौरभ और उसकी ननद को गिरफ्तार किया है । सृष्टि भंडारी सरकारी शिक्षिका थीं व उसका पति सचिवालय में निजी सचिव के पद पर कार्यरत है। मृतका की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बेटी को दहेज के लिए उत्पीड़न करने के साथ ही उसे बार-बार मनहूस पुकारने को लेकर शिकायत की थी और साथ ही ये भी कहा था कि जब से उनकी बेटी की शादी हुई थी तब से उसे  मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। दहेज हत्या के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा क्षेत्राधिकारी डोईवाला के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया था।

बता दे कि 29 जुलाई कोश्रमा कण्डारी पत्नी स्व.सुमेर सिंह कण्डारी निवासी श्रीकोट, निकट गेस गोदाम श्रीनगर जिला पौडी गढवाल द्वारा कोतवाली डोईवाला पर एक लिखित प्रार्थना पत्र अपनी पुत्री सृष्टि कण्डारी का विवाह नवम्बर 2025 में सौरभ खत्री निवासी लक्ष्मण एन्कलेव, दिल्ली फार्म, हर्रावाला, देहरादून के साथ होने व विवाह के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष द्वारा उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताडित करने.

उनकी पुत्री के ससुराल पक्ष (पति सौरभ खत्री, सास परवीना देवी व ननद चारू) द्वारा वादिनी की पुत्री की हत्या किये जाने के सम्बन्ध में दिया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर तत्काल: मु0अ0स0 223/26 धारा 80(2) बीएनएस बनाम सौरभ खत्री आदि पंजीकृत किया गया। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत देहरादून एसएसपी द्वारा अभियोग की विवेचना वन्दना वर्मा, क्षेत्राधिकारी डोईवाला के सुपुर्द करते हुए उनके नेतृत्व मे विशेष टीम का गठन किया गया, साथ ही घटना मे नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये।

गठित टीम द्वारा अभियोग में त्वरित साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए वादिनी व अभियोग से सम्बन्धित अन्य गवाहों के बयान अंकित किये गये। इस दौरान पुलिस टीम को मृतका की मां द्वारा घटना से पूर्व मृतका द्वारा उन्हें भेजी गयी एक वीडियो उपलब्ध कराई गयी, जिसमें मृतका द्वारा शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे लगातार प्रताडित किये जाने की बात बताई गयी थी।

पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही व प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आज पुलिस टीम द्वारा घटना में नामजद 02 अभियुक्तों 01-सौरभ खत्री व 02- सुरभि खत्री उर्फ चारू पुत्री स्व0 मनोहर खत्री निवासीगण लक्ष्मण एन्केलव दिल्ली फार्म हर्रावाला कोतावाली डोईवाला देहरादून को लक्ष्मण एन्क्लेव, दिल्ली फार्म, हर्रावाला से गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि सृष्टि टिहरी जिले के एक सरकारी विद्यालय में शिक्षिका थीं। उनकी शादी पिछले वर्ष नवंबर में सौरभ खत्री से हुई थी।

मृतका के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल के लोग सृष्टि का लगातार अपमान करते थे और उसे प्रतिदिन मनहूस कहकर ताने देते थे। शिकायत के अनुसार, ससुराल पक्ष के लोग परिवार के एक सदस्य की कुछ दिन पहले हुई मृत्यु के लिए भी सृष्टि को जिम्मेदार ठहराते थे और कहते थे कि शादी के बाद उसके घर में आने के बाद से ही परिवार में अनिष्ट होने लगा। सीमा कंडारी ने अपनी शिकायत में सौरभ खत्री और उसके परिवार के सदस्यों पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

उधर, देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि सृष्टि की संदिग्ध मौत की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने के उनके अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के गृह सचिव को मामले की जांच सीबी-सीआईडी को सौंपने के आदेश दिए हैं। विधायक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि सृष्टि उनकी विधानसभा क्षेत्र के रिंगोली गांव की निवासी थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्होंने मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच की मांग की थी।

विधायक विनोद कंडारी ने कहा, ‘‘मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री ने तत्काल गृह सचिव को इस पूरे प्रकरण की जांच सीबी-सीआईडी को सौंपने के लिखित आदेश जारी किए

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

01- सौरभ खत्री पुत्र स्व०  मनोहर खत्री निवासी लक्ष्मण एन्केलव दिल्ली फार्म, हर्रावाला, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र – 36 वर्ष

02- सुरभि खत्री उर्फ चारू पुत्री स्व0 श्री मनोहर खत्री निवासी- उपरोक्त, उम्र – 37 वर्ष

*पुलिस टीम

1- वन्दना वर्मा, क्षेत्राधिकारी डोईवाला

2- व0उ0नि0 मनोहर सिंह रावत

3- म0उ0नि0 नीमा रावत

4- का0 हरीश उप्रेती

5- का0 लाखन सिंह

6- म0का0 रचना रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *