Home / उत्तराखंड / कांवड मेला को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, त्रिवेणी घाट से लेकर बस अड्डे व रेलवे स्टेशन, मुख्य बाज़ार एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बम डिस्पोजल स्क्वाड ने चलाया सघन चैकिंग अभियान

कांवड मेला को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, त्रिवेणी घाट से लेकर बस अड्डे व रेलवे स्टेशन, मुख्य बाज़ार एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बम डिस्पोजल स्क्वाड ने चलाया सघन चैकिंग अभियान

देहरादून : कांवड मेला को लेकर देहरादून पुलिस अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा के दृष्टिगत त्रिवेणी घाट परिसर,बस अड्डा परिसर, रेलवे स्टेशन, मुख्य बाज़ार एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बम डिस्पोजल स्क्वाड देहरादून ने सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम अथवा निकटतम चौकी को देने हेतु आमजन को जागरूक किया।

कांवड मेला को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए देहरादून एसएसपी द्वारा कांवड़ मेला क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्धों की धरपकड एव उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु सभी अधीनस्थों को निर्देश निर्गत किये गये हैं।

निर्गत निर्देशों के अनुपालन में आज दून पुलिस द्वारा के बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट के आरती परिसर, नाव घाट, आस्था पथ एवं बस अड्डा ऋषिकेश परिसर की दुकानो, बसों व ट्रॉजिट कैंप, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर सघनता से चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान लोगों के साथ वार्ता करते हुए उन्हें सतर्क रहते हुए किसी भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर तत्काल इसकी सूचना निकटतम पुलिस चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम को देने हेतु जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *