देहरादून की रायपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
आपको बता दें कि 05 जून को वादिनी द्वारा थाना रायपुर पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त कमल सिंह रावत पुत्र सत्येंद्र सिंह रावत द्वारा वादिनी को शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाये गये व किसी को इस सम्बंध में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वादिनी की तहरीर के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना रायपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया ।
मामले की गम्भीरता को देखते हुए देहरादून एसएसपी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में थाना रायपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी कर मैनुवली जानकारी एकत्रित करते हुए दिनांक 25.06.2026 को अभियुक्त कमल को मोथरोवाला के पास से गिरफ्तार किया गया ।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
अभियुक्त कमल सिंह रावत पुत्र सत्येंद्र सिंह रावत निवासी मोनाल एनक्लेव लेन नंबर 7 बंजारावाला थाना पटेलनगर उम्र 24 वर्ष।
पुलिस टीम
1. म0उ0नि0 नीमा
2. उ0नि0 अजय भट्ट
3. का0 संकेश शुक्ला







