Home / उत्तराखंड / देहरादून / एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पूरे जिले में वृहद स्तर पर चला सत्यापन व चैकिंग अभियान, होटल-गेस्ट हाउस व धर्मशालाओं में भी पुलिस पहींची

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पूरे जिले में वृहद स्तर पर चला सत्यापन व चैकिंग अभियान, होटल-गेस्ट हाउस व धर्मशालाओं में भी पुलिस पहींची

देहरादून : देहरादून एसएसपी के निर्देशों पर पूरे जनपद में वृहद स्तर पर सत्यापन/चैकिंग अभियान चला। बाहरी प्रदेशों से आकर जनपद में निवासरत/कार्य कर रहे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है। होटल/गेस्ट हाउस/धर्मशालाओं आदि की चैकिंग कर वहां रूके बाहरी व्यक्तियो की जानकारी जुटाई जा रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट आदि स्थानों पर डॉग स्क्वाड व बीडीएस टीम के साथ लगातार चेकिंग कि। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की लगातार सघन चैकिंग कर पैनी नजर है।

देहरादून SSP द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में वृहद स्तर पर सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में बाहरी राज्यों/सीमावर्ती जनपदों से आने वाले वाहनों की पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग करते हुए बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों से पूछताछ आवश्यक जानकारियां जुटाई जा रही हैं । साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाते हुए जनपद में निवासरत/कार्य कर रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार होटल/गेस्ट हाउस/धर्मशाला आदी की चैकिंग करते हुए वहा रूके व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीमों द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट व सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानो पर डॉग स्क्वाड व बीडीएस टीम के साथ लगातार सघन चेकिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *