* वीकेंड पर देहरादून एसएसपी का प्लान सक्सेसफुल होता नजर आया। वीकेंड में लागू किये गए विशेष ट्रैफिक प्लॉन के चलते वीकेंड की शुरुआत में भारी संख्या में बाहरी प्रदेशों से पर्यटक वाहनों के जनपद में आने के उपरांत की जनपद में कहीं भी जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। सभी मुख्य मार्गो पर यातायात सुचारू रूप से संचालित रहा। पुलिस द्वारा ट्रैफिक कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार जनपद के सभी मार्गो पर यातायात के दबाव पर सतर्क दृष्टि रखी। वीकेंड पर्यटक सीजन के दृष्टिगत एसएसपी दून के निर्देशों पर वीकेंड के दौरान विशेष ट्रैफ़िक प्लॉन लागू किया गया था।
सम्पूर्ण नगर क्षेत्र को सुपर जोन, जोन तथा सेक्टरों में विभाजित करते हुए यातायात ड्यूटी में अतिरिक्त पुलिस बल को किया गया है नियुक्त किया गया था। ड्रोन टीमों के माध्यम से भी यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विभिन्न राज्यों से देहरादून शहर होते हुए मसूरी, ऋषिकेश, चकराता आदि स्थानों पर वीकेंड के दौरान पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों की बढ़ती आवाजाही को दृष्टिगत रखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा वीकेंड पर विशेष यातायात प्लॉन लागू किया गया है, जिसमें शहर में यातायात संचालन को प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात के दबाव वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त ड्यूटी प्वाईंट चिन्हित करते हुए वहाँ पुलिस बल को नियुक्त किया गया है।
पुलिस द्वारा लागू किए गए विशेष ट्रैफिक प्लान का असर वीकेंड के दौरान लगातार दिख रहा है, आज भी वीकेंड की शुरुआत में बाहरी प्रदेशों/जनपदों से भारी संख्या में पर्यटक वाहनों के जनपद में आने के उपरांत भी जनपद में कहीं भी यातायात के दबाव अथवा जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई, जनपद के सभी मुख्य मार्गो/ स्थानों पर यातायात सुचारू रूप से संचालित रहा। इस दौरान सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहते हुए यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, साथ ही ट्रैफिक कंट्रोल रूम के माध्यम से भी जनपद के सभी मार्गो पर यातायात के दबाव पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
विशेष यातायात प्लॉन के तहत जनपद में आशारोडी एवं डोईवाला से मसूरी तक आने / जाने वाले मार्ग को सुपर जोन, जोन तथा सेक्टरों में विभाजित करते हुए उक्त स्थानों पर यातायात ड्यूटी हेतु अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है, साथ ही 02 अलग- अलग Drone टीमो के माध्यम से मसूरी, देहरादून शहर एवं मसूरी मार्ग के सभी रुटों पर यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।







