Home / उत्तराखंड / देहरादून / उत्तराखण्ड में IPS के स्थानांतरण, इनको बनाया टिहरी और कुंभ एसएसपी

उत्तराखण्ड में IPS के स्थानांतरण, इनको बनाया टिहरी और कुंभ एसएसपी

देहरादून : उत्तराखंड शासन के गृह विभाग ने शुक्रवार को IPS के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की नई नियुक्ति की गई है, जिनमें कुम्भ मेला जैसे संवेदनशील दायित्व भी शामिल हैं।

जारी सूची के मुताबिक, आईजी योगेन्द्र सिंह रावत को मुख्यालय से स्थानांतरित कर पुलिस महानिरीक्षक, कुम्भ मेला के पद पर तैनात किया गया है। वहीं आईपीएस आयुष अग्रवाल, जो वर्तमान में टिहरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे, उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुम्भ मेला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा, श्रीमती श्वेता चौबे को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी बनाया गया है। वहीं विशाखा अशोक भदाणे, जो अब तक महिला अपराध/सीसीटीएनएस/प्रशिक्षण की पुलिस अधीक्षक थीं, उन्हें सेनानायक, आईआरबी द्वितीय के पद पर भेजा गया है।

शासन द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और कार्यभार ग्रहण की सूचना पुलिस महानिदेशक के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

यह आदेश सचिव गृह शैलेश बगौली द्वारा जारी किया गया है। शासन ने आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *