Home / उत्तराखंड / देहरादून / यमुनोत्री क्षेत्र के 5 मोटर मार्गों को मिली राज्य योजना मे स्वीकृति, मनवीर चौहान ने जताया सीएम का आभार, कहा यमुनोत्री में सुलभ होगी बुनियादी जरूरतें

यमुनोत्री क्षेत्र के 5 मोटर मार्गों को मिली राज्य योजना मे स्वीकृति, मनवीर चौहान ने जताया सीएम का आभार, कहा यमुनोत्री में सुलभ होगी बुनियादी जरूरतें

उत्तरकाशी। यमुनोत्री क्षेत्र के 5 महत्वपूर्ण मोटर मार्गों को ‘राज्य योजना’ के अंतर्गत स्वीकृति मिल गयी है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने क्षेत्रीय जनता की मांग पर गंभीरता से संज्ञान लेने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

राज्य योजना मे स्वीकृति मार्गों मे

जशपुर चमियारी से उलन मोटर मार्ग, पोंटी राजगढ़ी (किमी 21) पुजेली से ग्राम कोटी बनाल, पोंटी राजगढ़ी (किमी 10) से पोंटी गांव तक, ग्राम पंचायत पालार बैंड से गंगटाडी तक तथा ग्राम कंसेरु बैंड से उपराड़ी-साडा होते हुए दोबाटा-बड़कोट तक हैं।

मनवीर चौहान ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि यह क्षेत्र का सौभाग्य है कि जन हित की जितनी योजनाएं भी सीएम पुष्कर सिंह धामी के सम्मुख उन्होंने रखी तो सभी पर उत्साहजन परिणाम सामने आया। शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य सहित अन्य मांगों पर सीएम गंभीरता से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र मे हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए उल्लेखनीय कार्य हुए है। वहीं क्षेत्र को पर्यटन के क्षेत्र मे आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाओं पर कार्य हो रहा है तो कुछ प्रस्तावित हैं और उन पर जल्दी ही स्वीकृति मिलेगी। उन्होंने कहा कि चार धाम का पहला पड़ाव यमुनोत्री क्षेत्र मे रोजगार की बढ़ती संभावनाओं का लाभ निश्चित रूप से युवाओ को मिलेगा और युवक योजनाओं से लाभान्वित भी हो रहे है।

इसके अलावा सीएम की घोषणाओं पर तेजी से कार्यवाही भी शुरू हो चुकी है। राज्य योजना के अंतर्गत विकासखण्ड नौगांव के ग्राम पंचायत पालर से गंगटाड़ी तक मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य (प्रथम चरण) हेतु ₹88.25 लाख की लागत से 5 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह निर्णय क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। विकासखण्ड चिन्यालीसौड़ के अंतर्गत मरगाँव उलड मोटर मार्ग के कि.मी. 07 के खाडु बैण्ड से प्राथमिक विद्यालय जसपुर तल्ली तक मोटर मार्ग निर्माण कार्य को घोषणा में शामिल कर स्वीकृति देना, दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों एवं स्थानीय ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

मनवीर चौहान ने कहा कि सड़कों का निर्माण, मोटर मार्गों की स्वीकृति, पुल निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का उच्चीकरण, महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर विषयों का संचालन तथा इंटर कॉलेजों में विज्ञान वर्ग की व्यवस्था जैसे अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को घोषणा में शामिल कर स्वीकृति देना, क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगा। इस निर्णय से न केवल दुर्गम क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने में मदद मिलेगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं में भी व्यापक सुधार सुनिश्चित होगा। यह पहल यमुनोत्री के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यमुनोत्री को राज्य की सर्वश्रेष्ठ विस बनाने के लिए वह प्रयासरत रहेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *