Home / उत्तराखंड / देहरादून / हुड़दंगियों पर नकेल कसने टीम संग खुद मैदान में उतरे देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, शहरभर में सख्त चेकिंग, संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई जारी

हुड़दंगियों पर नकेल कसने टीम संग खुद मैदान में उतरे देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, शहरभर में सख्त चेकिंग, संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और डीजीपी दीपम सेठ के निर्देश पर हुड़दंगियों पर नकेल कसने टीम संग खुद एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ग्राउंड जीरो उतरे। एसएसपी ने उच्चाधिकारियों का नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी देहरादून द्वारा स्वयं क्षेत्र में मौजूद रहकर सभी टीमों को ब्रीफ किया।

पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहे अभियुक्तों के ठिकानों पर पुलिस द्वारा औचक छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने तथा निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई देर रात तक जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *