क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में शामिल होने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी व अन्य लोगों के साथ देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। यहां से वह मसूरी के लिए रवाना हुए। दोपहर करीब ढाई बजे धोनी विशेष चार्टर्ड विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचते ही उनके प्रशंसकों ने उनको घेर लिया। हालांकि धोनी ने किसी से भी कोई बात नहीं की।जिसके बाद वह ब्लैक रंग की कार में बैठकर रवाना हो गए।
भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय अपनी बहन साक्षी की शादी समारोह में मसूरी के होटल में हैं जहां क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंचने वाली है__ यह शादी समारोह 12 मार्च को होना है जिसकी आज हल्दी की रस्म चली।
खबर है कि ऋषभ पंत की बहन की शादी में भारतीय क्रिकेट टीम के कई बड़े खिलाड़ी और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए मसूरी पहुंचेगी जिसका सिलसिला शुरू हो गया है आज मेहंदी की रस्म चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी मसूरी पहुंच गए हैं।
खबर यह भी है कि किंग कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी मसूरी के लिए मुंबई से रवाना हो गए हैं जबकि रोहित शर्मा के साथ टीम के अन्य खिलाड़ी भी मसूरी पहुंचने वाले हैं। यानी 12 मार्च को मसूरी में क्रिकेट जगत और बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां इस शादी समारोह में शामिल होंगी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं।
आपको बता दें कि ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत अपने बॉयफ्रेंड अंकित चौधरी के साथ 9 सालों तक रिलेशन में रहने के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं और साल 2024 में दोनों ने सगाई हुई थी।
वहीं हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद ऋषभ पंत भारत लौटने के तुरंत बाद इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए सीधे मसूरी पहुंचे और आज से शुरू हुई शादी समारोह में शामिल होते हुए अपनी बहन साक्षी के साथ नाचते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।