Home / बड़ी खबर / देखिए ‌Video : मसूरी का चाय में थूकने का वीडियो वायरल, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देखिए ‌Video : मसूरी का चाय में थूकने का वीडियो वायरल, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है और मसूरी की शांत वादियों में लाखों पर्यटक हर साल वादियों का लुत्फ़ उठाते हैं लेकिन इस बीच शांत वादियों से एक ऐसा वीडियो सामना आया है जिससे लोगों में आक्रोश है।

जी हां देहरादून में तंदूरी रोटी में थूकने के बाद चाय में थूकने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है फिलहाल दोनों फरार है.

मसूरी पुलिस ने बताया कि देहरादून निवासी हिमांशु विश्नोई ने मसूरी कोतवाली में शिकायत दी  और बताया कि मसूरी लाइब्रेरी चौक (गांधी चौक) पर सुबह करीब 6:30 बजे पहुंच गया था। मसूरी लाइब्रेरी चौक पर काफी पर्यटक व्यू प्वाइंट पर खड़े थे। लाइब्रेरी चौक पर एक रेहड़ी पर दो लड़के थे, जो सभी को चाय मैगी, बंद मक्खन आदि नाश्ता का सामान बनाकर बेच रहे थे। उन्होंने भी उनसे चाय पी थी और मैं वहीं पर रुक कर सुहाने मौसम और आसपास के माहौल का वीडियो बनाने लगा। इसी दौरान देखा कि जो लड़का चाय बना रहा था, वह चाय बनाने के बरतन में थूक रहा था। उन्होंने थूकते हुए वीडियो रिकार्ड कर लिया। वही इस बात को लेकर दोनों में बहस हो गई दुकानदार ने लड़ाई भी की और वहां से फरार हो गया.

मसूरी पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा दोनों चाय बेचने नौशाद निवासी जमशेर कॉलोनी खतौली मुजफ्फरनगर यूपी और हसन अली निवासी गड्डी खाना किताबघर मसूरी देहरादून के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.

https://youtu.be/hPpfwJBQNns?si=GJFAmdiyuELhCw7G

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *