पिथौरागढ़ हादसे से जुड़ी बड़ी अपडेट : सेना के दो जवानों समेत 10 लोगों की मौत

पिथौरागढ़ जिले के थाना नाचनी के मसूरी -होकरा मोटर मार्ग सप्लाई गोदाम के पास एक बोलेरो वाहन( UK 02 TA 10845) खाई में गिर गया है। इस वाहन में 10 लोगों के सवार होने की सूचना है। वाहन में शामा क्षेत्र के लोग सवार थे और होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। जानकारी मिली है कि इन मृतकों में 2 सेना के जवान भी शामिल है।

SDRF की दो रेस्क्यू टीमों द्वारा 500 मीटर गहरी खाई में उतरकर वाहन में सवार 10 लोगों के शवों को एकत्र कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। SDRF टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से अब तक 07 शवों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया है। 03 अन्य शवों को खाई से ऊपर लाने का कार्य गतिमान है।

मृतकों के विवरण :-

1) किशन सिंह पुत्र खुशाल सिंह, उम्र 64 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर

2) धर्म सिंह पुत्र पदम् सिंह , उम्र 69 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर

3) कुंदन सिंह पुत्र श्री खीम सिंह, उम्र 58 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर

4) निशा पत्नी उमेश सिंह उम्र 24 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर

5) उमेश सिंह पुत्र कुंदन सिंह उम्र 28 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर

6) शंकर सिंह पुत्र प्रताप सिंह उम्र 42 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर

7) महेश सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 35 वर्ष (चालक) भनार, कपकोट

8) सुंदर सिंह पुत्र खुशाल सिंह उम्र 37 वर्ष, शामा, बागेश्वर

9) खुशाल सिंह पुत्र उदय सिंह उम्र 64 वर्ष, भनार, बागेश्वर

10) दान सिंह पुत्र मंगल सिंह उम्र 52 वर्ष , भनार, बागेश्वर

पिथौरागढ़ ब्रेकिंग।।

ये सभी मृतक शामा के निवासी है।
1)किशन सिंह-64 वर्ष,
2)धरम सिंह 69
3)कुंदन सिंह 58
4)निशा -24
5)उमेश सिंह-28
6)शंकर सिंह -42
7)सुन्दर सिंह -37
इसमें एक ही परिवार के तीन सदस्य हैं।पिता, पुत्र और पुत्रवधु हैं।

ये सभी मृतक भनार-
8)महेश सिंह -35, वाहन चालक.
9)कुशाल सिंह -64
10)दान सिंह-52।

इसमें शंकर सिंह और सुन्दर सिंह भारतीय सेना के जवान बताये जा रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *