बारात आने से एक दिन पहले गायब हुई दुल्हन, रुद्रप्रयाग से आनी थी बारात

उत्तराखंड से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।जी हां बता दे कि पौड़ी गढ़वाल में हाथों में मेहंदी लगी दुल्हन अचानक शादी के एक दिन पहले गायब हो गई। दुल्हन ने रात को मेहंदी लगाई और सुबह जब परिजन उसके कमरे में गए तो वह गायब मिली जिससे हड़कंप मच गया।

मामला पौड़ी गढ़वाल के कोतवाली पाैड़ी क्षेत्र का है जहां एक गांव में शादी से ठीक एक दिन पहले दुल्हन गायब हो गयी। ये शादी दुल्हन के जीजा के गांव में हो रही थी। दुल्हन के जीजा ने पुलिस को तहरीर दी. पुलिस जीजा की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर दुल्हन की तलाश में जुट गई है.  लड़की मूल रूप से कॉट ब्लॉक की रहने वाली है।

इस घटना से परिवार और गांव में हड़कंप मचा हुआ है। सारे मेहमान घर में आ चुके थे। शादी वाला माहौल था। मेहंदी के रस्म भी हो गई थी। रिश्तेदार मेहंदी में जमकर नाचे थे लेकिन अगले ही दिन दुल्हन गायब हो गई। मंगलवार को न्यूतेर के बाद बुधवार को बारात रुद्रप्रयाग से आनी थी.
पुलिस ने बताया कि दुल्हन के लापता होने पर जीजा की ओर से शिकायत मिली है और गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश तेज कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि मामले में टीम गठित कर एसआई लक्ष्मी जोशी को जांच सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *