सतपुली से बड़ी खबर : लैंसडाउन से आ रही मैक्स कुल्हाड़ बैंड के पास खाई में गिरी

पौड़ी गढ़वाल जिले के सतपुली से बड़ी खबर है। बता दें कि लैंसडाउन से आ रही मैक्स गहड़-सतपुली के बीच कुल्हाड़ गांव के समीप खाई में जा गिरी। इस घटना से चीख पुकार मच गई। वहीं स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मैक्स में सवाल य़ात्रियों को बाहर निकाला। जानकारी मिली है कि इस हादसे में यात्री घायल हुए हैं। यात्रियों को हल्की चोटें आई है।

वहीं एंबुलेंस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार मैक्स लैंसडाउन से आ रही थी। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। सभी को हल्की चोटें आई है। लेकिन बता दें कि सतपुली के पास का ये कुल्हाड़ बैंड जान लेवा साबित हो रहा है। अब तक कई वाहन यहां हादसे का शिकार हुए हैं। कई लोगों की मौत यहां वाहन खाई में गिरने से हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *