Home / उत्तराखंड / नैनीताल / उत्तराखंड : एसएसपी कार्यालय में तैनात सिपाही फांसी के फंदे से झूला, मचा हड़कंप

उत्तराखंड : एसएसपी कार्यालय में तैनात सिपाही फांसी के फंदे से झूला, मचा हड़कंप

नैनीताल में एसएसपी कार्यालय में तैनात एक पुलिस कर्मी ने बीती रात सरकारी आवास पर ही फंदे पर लटक कर आत्म हत्या करने की कोशिश की। लेकिन गनीमत रही कि उसी वक्त उसकी पत्नी कमरे में आ गई। पत्नी देखा कि पति फंदे पर लटका हुआ छटपटा रहा है तो उसने तुरंत पड़ोसियों को बुला लिया।

मौके पर पहुंचे पड़ोसियं ने पुलिसकर्मी को फंदे से नीचे उतारा गया। वह बेहोश हो चुका था। इस बीच मल्लीताल पुलिस भ्ज्ञी मौके पर पहुंच गई। मूर्छित सिपाही को तुरंत बीडी पांडे चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसे सांस लेने में दिक्क्त होने के कारण भर्ती कर लिया गया। इस बीच पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच करके यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पुलिसकर्मी ने आखिर जान देने की कोशिश क्यों की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *