Home / उत्तराखंड / देहरादून / विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम, देहरादून के कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने अपनी टीम के साथ लगाया वृक्ष, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम, देहरादून के कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने अपनी टीम के साथ लगाया वृक्ष, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

देहरादून : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। देहरादून पुलिस कप्तान ने अपनी टीम के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दयाउपस्थित पुलिस कर्मियों को अपने आस पास अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना सहयोग देने के लिए प्रेरित किया

आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा जनपद के अन्य उच्चधिकारियों के साथ पुलिस लाइन देहरादून में वृक्षारोपण कर आम जन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, साथ ही उपस्थित पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों को अपने आस पास अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना सहयोग देने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में देहरादून SSP, पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सदर व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *