देहरादून में महिलाओं की सुरक्षा का बढ़ा दायरा, ईव टीजिंग करने वालों‌ की‌ खैर‌ नहीं,अब महिला चीता पुलिस सिखाएगी सबक

देहरादून : देहरादून पुलिस महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है इसकी बानगी‌ फिर से देखने को मिली।शहर से देहात तक अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 20 महिला चीता मोबाईल तैनात की गयी। महिला विद्यालयों/ संस्थानों के आस-पास भ्रमणशील रहकर ईव टीजिंग की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा। साथ हि महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा के मामलों में त्वरित कार्यवाही और उनके अन्दर सुरक्षा का भाव लाने  की शुरूआत की गयी।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री की पहल पर सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे “सशक्त नारी, समृद्ध नारी” कार्यक्रम के तहत महिला सुरक्षा की दिशा में प्रभावी कदम उठाते हुए देहरादून एसएसपी ने जनपद के नगर व देहात के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुनः महिला चीता मोबाइल नियुक्त की।

महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों की रोकथाम और स्कूल/कालेजो/संस्थानों के आसपास ईव टीजिंग की घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के लिए 20 महिला चीता मोबाइल को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नियुक्त किया गया हैै।

महिला चीता मोबाइल साथ ही महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा की किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवष्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। महिला चीता कर्मियों की नियुक्ति महिला अपराओं की रोकथाम के साथ-साथ महिलाओं के अन्दर सुरक्षा का भाव पैदा करने में भी सहायक सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *