Home / बड़ी खबर / हरक सिंह रावत के आंसूओं को भाजपा विधायक ने बताया Art of पॉलिटिक्स, कहा- असली आंसू आने चाहिए

हरक सिंह रावत के आंसूओं को भाजपा विधायक ने बताया Art of पॉलिटिक्स, कहा- असली आंसू आने चाहिए

देहरादून: पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। फिर चाहे उनका बयान हो या विजिलेंस की जांच का मामला….साथ ही उनके भावुक वाले वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए हैं जिसको भाजपा के विधायक विनोद चमोली ने आर्ट ऑफ पॉलिटिक्स बताया है। और हरक सिंह मामले की जांच की बात कही है।

धर्मपुर से भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा कि हरक सिंह रावत का जो आर्ट ओफ पॉलिटिक्स है वह आंसुओं से होकर जाती है। विनोद चमोली ने कहा कि जब वो दल बदलते हैं तब भी रोते हैं, जब उनपर आरोप लगते हैं वो तब भी रोते हैं। और अब इंक्वायरी हो रही है वो तब भी रो रहे हैं। विनोद चमोली ने कहा कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और उनके रियल आंसु आने चाहिए।

अब देखना यह होगा की बीजेपी विधायक विनोद चमोली के रिएक्शन के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

https://youtu.be/AxldwANpjH0?si=V8yaXIPVuSkNzEYh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *