Home / उत्तराखंड / देहरादून / उपनल कर्मचारियों की हड़ताल में पहुंचे हरक सिंह व सूर्यकांत धस्माना, कहा- कर्मचारियों की मांग तुरंत माने सरकार, कांग्रेस सरकार आने पर उपनल कर्मचारियों को किया जाएगा नियमित

उपनल कर्मचारियों की हड़ताल में पहुंचे हरक सिंह व सूर्यकांत धस्माना, कहा- कर्मचारियों की मांग तुरंत माने सरकार, कांग्रेस सरकार आने पर उपनल कर्मचारियों को किया जाएगा नियमित

देहरादून: नियमितीकरण व समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से परेड मैदान में धरने पर बैठे आंदोलनरत उपनल कर्मचारियों को समर्थन देने प्रदेश के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डाक्टर हरक सिंह रावत व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना परेड ग्राउंड पहुंचे ।

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डॉक्टर हरक सिंह रावत ने कहा कि सैनिक कल्याण मंत्री रहते हुए उपनल कर्मचारियों को नियमित करने व समान कार्य के लिए समान वेतन का निर्णय कैबिनेट से करवाने के लिए समिति बनाई किन्तु दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि उस पर निर्णय नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत मांग करता हूं कि अब जबकि उच्चतम न्यायालय उपनल कर्मचारियों के पक्ष में निर्णय कर चुका है ऐसे में सरकार को हठधर्मिता छोड़ न्यायालय के निर्णय का सम्मान करना चाहिए।

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उपनल कर्मचारियों को भाजपा सरकार ने अनेक बार झूठे आश्वासन दिए और बार बार वादाखिलाफी की और इस बार भी आंदोलन करने पर राज्य सरकारने कैबिनेट में उपनल के मुद्दे पर चर्चा की व उप समिति बनाने की घोषणा की लेकिन यह घोषणा एक बार फिर उपनल कर्मचारियों को धोखा देने के लिए बनाई गई है क्योंकि अब जब उच्च न्यायालय व उच्चतम न्यायालय ने कर्मचारियों के पक्ष में निर्णय कर दिया है तब सरकार एक बार फिर समिति समिति का खेल खेल रही है।

धस्माना ने कहा कि अगर इस बार भी प्रदेश सरकार ने उपनल कर्मचारियों के मामले में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो कांग्रेस किंसरकर बनने पर उपनल कर्मचारियों के साथ न्याय किया जाएगा व सरकार बनते ही उपनल कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन व नियमित किया जाएगा।

इस अवसर पर डाक्टर हरक सिंह रावत व धस्माना के साथ पार्टी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, पंकज क्षेत्री, विजय चौहान, आनंद सिंह पुंडीर आदि साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons