ऋषिकेश :भाजपा संगठन में लगातार महिला नेत्रियों की भागीदारी बढ़ रही है और संगठन लगातार सालों से संगठन में रहकर सेवाएं दे रहे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी दे रहा है। बीते दिनो भाजपा संगठन ने क ई कार्यकर्ताओं को जिले में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है ताकि जनता के बीच जाकर जनता की समस्याओं को जाना जा सके और उसका निस्तारण कर सके। साथ ही संगठन को और मजबूत किया जाए।
इसी कड़ी में भाजपा संगठन ने ऋषिकेश मंडल में महिला मोर्चा की जिम्मेदारी निवेदिता सरकार को दी है। उन्हें ऋषिकेश मंडल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। निवेदिता सरकार बहुत सौम्य स्वभाव की कर्मठ जुझारू हैं जो संगठन के लिए लंबे समय से सेवाएं दे रही हैं और मजबूत चेहरा हैं। संगठन को पूरा भरोसा है कि वह पार्टी के लिए पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ काम करेंगी।












