उत्तराखण्ड STF का फिर बड़ा एक्शन, मेडिकल स्टोर में चल रहे अवैध रूप से नशीली दवाओं के व्यापार का भंडाफोड़, साल की सबसे बड़ी खेप बरामद
पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी पर दून पुलिस की कार्यवाही, एसएसपी के निर्देश पर मौके पर पहुँचे उच्चाधिकारियों ने संभाली सर्च अभियान की कमान
रेस लगा रहे थे 4 युवक, ले ली एक युवक की जान, 4 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल की दो टूक
Home / बड़ी खबर / मुंबई से उत्तराखंड घूमने आए थे 5 दोस्त, तीन गंगा नदी में डूबे, अब तक लापतादेहरादूनबड़ी खबरमुंबई से उत्तराखंड घूमने आए थे 5 दोस्त, तीन गंगा नदी में डूबे, अब तक लापताBy admin No CommentsAugust 5, 2021 9:11 am Share this… Whatsapp Messenger Telegram Facebook 0 Twitter Linkedin 0 मुनी की रेती थाना क्षेत्र में मुंबई से उत्तराखण्ड घूमने आए दो महिला और एक पुरुष पर्यटक एक दूसरे को बचाने के फेर में गंगा में डूब गए। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने पर्यटकों की तलाश में घण्टों तक बचाव अभियान चलाया लेकिन गंगा के उफान पर होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को दे दी है। साथ आए अन्य दोस्त सदमे में है। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को लक्ष्मण झूला पुलिस को तपोवन के पास तीन पर्यटकों के गंगा में डूबने की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंचे और पर्यटकों की खोजबीन के लिए अभियान चलाया, लेकिन उनका कहीं पता नही चल पाया। पुलिस टीम लगातार उनकी तलाश में देर शाम तक जुटी रही। पर्यटकों के साथी करण मिश्रा और निशा गोस्वामी निवासी ईस्ट मुंबई ने बताया कि 1 अगस्त को उत्तराखंड घूमने के लिए पांच लोग आए थे और सभी तपोवन के गंगा व्यू कॉटेज में ठहरे हुए थे।बुधवार को सभी गंगा किनारे घूमने वह नहाने के लिए गए। उन्होंने बताया कि उनके साथी मेलराय, अपूर्वा और मधुश्री नदी किनारे डुबकी लगा रहे थे। इसी दौरान अपूर्वा का पैर फिसल गया और वह गंगा में बहने लगी। अपूर्वा केलकर (21) को बहता देख उसे बचाने के लिए मेलराय (21) और मधुश्री खुरसांगे जैसे ही आगे बढ़े लेकिन वह भी गंगा की तेज धारा की चपेट में आ गए तीनों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है तलाश अभियान जारी है। Share this… Whatsapp Messenger Telegram Facebook 0 Twitter Linkedin 0 Share ArticlePrevious Articleउत्तराखंड सरकार के स्कूल खोलने के फैसले को लेकर हाईकोर्ट से बड़ी खबर,क्या बंद होंगे स्कूल?Next Articleदेहरादून : ‘प्यारी पहाड़न’ को हरदा का साथ, कही ये बात, बेटी को दिया आशीर्वादadmin Related Posts उत्तराखण्ड STF का फिर बड़ा एक्शन, मेडिकल स्टोर में चल रहे अवैध रू ... March 3, 2026 पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी पर दून पुलिस की कार्यवाही, ... March 2, 2026 रेस लगा रहे थे 4 युवक, ले ली एक युवक की जान, 4 युवकों को पुलिस ने ... March 1, 2026 Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *CommentName * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.