Home / उत्तराखंड / देहरादून / भाजपा संगठन ने ऋषिकेश मंडल महिला मोर्चा में कई नेत्रियों को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, विधायक समेत महिला मोर्चा अध्यक्ष ने पुष्प गुच्छ देकर दी बधाई और शुभकामनाएं, 2027 के लिए कसी कमर

भाजपा संगठन ने ऋषिकेश मंडल महिला मोर्चा में कई नेत्रियों को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, विधायक समेत महिला मोर्चा अध्यक्ष ने पुष्प गुच्छ देकर दी बधाई और शुभकामनाएं, 2027 के लिए कसी कमर

ऋषिकेश : आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे है फिर चाहे वो घर संभालना हो या खेल‌ का मैदान हो। जंग का मैदान हो या संगठन में रहकर जनता के लिए काम करना हो। जी हां हम बात कर रहे है भाजपा संगठन की जहां भाजपा के ऋषिकेश मंडल महिला मोर्चा में कई नेत्रियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी है जो लंबे समय से पार्टी में रहकर सेवा कर रहे थे। ऋषिकेश मंडल में भाजपा ने महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की जा सके।

महिला मोर्चा में दुर्गा जिंदल, सुधा असवाल समेत कई महिला नेत्रियों को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी है। सुधा असवाल को महामंत्री का पद सौंपा गया है। वही ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी नवनिर्वाचित महिला मंत्री, महामंत्रियों को पुष्प गुच्छ देकर और माला पहनाकर बधाई दी और शुभकामनाएं दी। साथ ही महिला मोर्चा की अध्यक्ष निवेदिता सरकार ने भी सभी नेत्रियों को पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी और शुभकामनाएं दी। महामंत्री सुधा असवाल ने कहा कि वो पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम करेंगी ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से प्रचंड बहुमत से जीत हासिल हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *